नवीन समाचार, कोटद्वार, 16 अप्रैल 2023। (Tiger made retired teacher a morsel) पौड़ी जनपद में कालागढ़ टाइगर रिजर्व नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली गांव में बाघ ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को निवाला बना दिया। इससे उनकी मौत हो गई। शव मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और इलाके में बाघ का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें : बेटे ने सगी मां से की गलत हरकत ! पिता ने सोते हुए पाटल से ताबड़तोड़ वार कर दिए….
प्राप्त जानकारी के अनुसार 72 वर्षीय रणवीर सिंह गांव में अकेले थे। उनकी पत्नी बच्चों के पास देहरादून गई थी। वह अंधेरा घिरने के बाद शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे। लेकिन इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। बाद में घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव मिला। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। यह भी पढ़ें : रिश्ते की बात चल रही थी, युवक ने नशीला पेय पिलाकर कर दिया दुष्कर्म, फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा ब्लेक मेल
उल्लेखनीय है कि बीते गुरूवार भी कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के राजस्व ग्राम डल्ला में खेत में काम कर रहे 70 साल के बुजुर्ग पर भी बाघ के हमले से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें : नैनीताल: वाहन खाई में गिरा, 4 पर्यटक घायल..
(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













