नवीन समाचार, लालकुआं, 27 मई 2024 (Muslim Youth caught in Hotel with a Hindu Girl)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के लालकुआं में हिंदूवादी संगठन के लोगों ने एक मुस्लिम समुदाय के युवक को एक युवती के साथ रेलवे स्टेशन चौराहे पर स्थित एवन होटल में पकड़ा। युवक यहां फर्जी नाम के पहचान पत्र के साथ रुका था। पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई। जहां उनसे पूछताछ की गयी और युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
युवती को बुलेट पर लेकर होटल पहुंचा था (Muslim Youth caught in Hotel with a Hindu Girl)
बताया जा रहा कि युवक का असली नाम सैफ अली है, वह उधमसिंह नगर के किच्छा थाना क्षेत्र के लालपुर सिरौली कलां का रहने वाला है। होटल के कमरे को बुक करने के लिए उसने अपना पहचान छेड़छाड़ कर सुखविंदर कौर के नाम से दिया था। वह दूसरे धर्म की दिनेशपुर निवासी युवती को बुलेट पर लेकर होटल पहुंचा था और होटल के कमरे में साथ रुका था। इसकी सूचना जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को मिली, वह थाने पहुंचे।
युवती को परिजन बिना कोई कार्रवाई किये साथ ले गये (Muslim Youth caught in Hotel with a Hindu Girl)
पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को इस बारे में सूचना दी और दोनों से पूछताछ की। इस पूरे मामले में लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने कहा युवक और युवती के परिजनों को बुलाया गया। होटल के कर्मचारियों ने आईडी प्रूफ की जांच पड़ताल नहीं की। ऐसे में होटल संचालक के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गयी है। दोनों बालिग थे। युवती के परिजन बिना कोई कार्रवाई किये चुपचाप उसे अपने साथ ले गये। पुलिस ने आरोपित की बाइक को फिलहाल सीज कर दिया है। (Muslim Youth caught in Hotel with a Hindu Girl)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Muslim Youth caught in Hotel with a Hindu Girl)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













