नवीन समाचार, नैनीताल, 4 फरवरी 2026 (GMFX Global Company Case)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद में निवेशकों (Inverstors) के विश्वास से जुड़े एक बड़े आर्थिक अपराध के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने कड़ा संदेश दिया है। लगभग 39 करोड़ रुपये की धनराशि हड़पने के आरोप में गिरफ्तार जीएमएफएक्स ग्लोबल कंपनी (GMfx globabal company) के मालिक विमल रावत (vimal Rawat) की जमानत याचिका (Bail Plea) को न्यायालय (Court) ने गंभीर आरोपों और प्रथम दृष्टया साक्ष्यों के आधार पर खारिज कर दिया है। यह निर्णय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह संगठित वित्तीय ठगी, जमाकर्ताओं के हित संरक्षण और आर्थिक अपराधों पर न्यायपालिका की सख्ती को स्पष्ट करता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश (district and sesson judge) प्रशांत जोशी ने विमल रावत पुत्र भोला सिंह रावत, निवासी आदर्श कॉलोनी किशनपुर रामपुर रोड देवलचौड़, हल्द्वानी (HALDWANI) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (bhartiya nyay sanhita-Bns) की धारा 3(5), 316(5), 318 तथा उत्तराखंड जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत दर्ज मामले में जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की। न्यायालय ने माना कि आरोपों की प्रकृति, धनराशि की विशालता और अपराध की निरंतरता को देखते हुए जमानत देना न्यायोचित नहीं है।
ऐसे रची गई निवेशकों को ठगने की योजना
अभियोजन के अनुसार 18 जनवरी 2026 को पार्थ परासर (Prath parasar), निवासी कपिल कॉलोनी बड़ी मुखानी (Kapic colony, Badi mukhani), हल्द्वानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 22 नवंबर 2024 को जीएमएफएक्स ग्लोबल कंपनी के मालिक विमल रावत, रूबी रावत (ruby rawat) और अनूप कंडारी (Anup Kandari) ने एक योजना के तहत 25 से 30 महीनों में निवेश राशि दोगुनी (Double) करने का आश्वासन दिया। निवेश को बाजार व्यापार (market trading) में लगाने, अधिक ब्याज देने और धन पूरी तरह सुरक्षित होने का भरोसा दिलाया गया। इसी भरोसे पर शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये का निवेश कराया गया।
अभियोजन का कहना है कि आंशिक भुगतान के बाद शेष धनराशि वापस नहीं की गई और कुछ समय बाद आरोपितों ने संपर्क भी बंद कर दिया। जब निवेशक को ठगी का आभास हुआ, तब शिकायत दर्ज कराई गई।
फर्जी कंपनी बनाकर हजारों लोगों को लूटा
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने जमानत का विरोध करते हुए न्यायालय को बताया कि आरोपित ने अपनी पत्नी और सहयोगी के साथ मिलकर 10 जनवरी 2023 को डहरिया क्षेत्र में जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड नाम से फर्जी कंपनी स्थापित की। अभियोजन के अनुसार इस कंपनी के माध्यम से लगभग छह हजार लोगों से धन जमा कराया गया और करीब 39 करोड़ रुपये की धनराशि हड़प ली गई।
अदालत को यह भी बताया गया कि कंपनी को किसी भी प्रकार की बैंकिंग या वित्तीय योजनाएं चलाने का वैधानिक अधिकार नहीं था। इस प्रकार आरोपितों का कृत्य भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रावधानों के प्रतिकूल है, जो इसे गंभीर आर्थिक अपराध की श्रेणी में लाता है।
अदालत की टिप्पणी
न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम सूचना रिपोर्ट (First information report-fir) में आरोपित नामजद है और प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि शुरुआत से ही छल, धोखाधड़ी और प्रलोभन की मंशा मौजूद थी। अदालत ने इसे संगठित और निरंतर आर्थिक अपराध मानते हुए जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।
यह मामला जमाकर्ताओं के हित संरक्षण, वित्तीय साक्षरता और नियामक निगरानी की आवश्यकता पर भी सवाल उठाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामलों में त्वरित जांच, कठोर दंड और जागरूकता ही भविष्य में निवेशकों को सुरक्षित रख सकती है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (GMFX Global Company Case) :
GMFX GLOBAL FRAUD CASE, UTTARAKHAND INVESTMENT SCAM NEWS, BAIL REJECTED IN FINANCIAL FRAUD CASE, NAINITAL COURT ECONOMIC OFFENCE, DEPOSITORS PROTECTION ACT UTTARAKHAND, PONZI SCHEME CASE INDIA, WHITE COLLAR CRIME IN UTTARAKHAND, FAKE INVESTMENT COMPANY CASE, INVESTOR FRAUD LEGAL ACTION, FINANCIAL SCAM COURT ORDER, #FinancialFraud #InvestmentScamIndia #EconomicOffence #JudicialDecision #BailRejected #DepositorsProtectionAct #WhiteCollarCrime #LawAndJustice #FinancialRegulation #UttarakhandNews
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।