5-5 हजार के इनामी दो आरोपित गिरफ्तार (Brother-in-law Rape Woman by intoxicant in juice)
नवीन समाचार, हरिद्वार, 8 मार्च 2025। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में एक महिला के साथ उसके बहनोई द्वारा जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पांच-पांच हजार रुपये के इनामी दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 5 फरवरी को लक्सर कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी बहन की शादी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई है। विगत वर्ष अक्टूबर माह में उसके बच्चों को चेचक हुआ था। इस पर उसके बहनोई ने बताया कि उनके गांव के पास ही एक व्यक्ति झाड़-फूंक करता है, जिससे यह बीमारी दूर हो सकती है। इस पर वह अपनी पत्नी और बच्चों को अपने बहनोई के घर ले गया।
नशीला जूस पिलाकर किया दुष्कर्म
झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति ने तीन दिन तक लगातार झाड़-फूंक कराने को कहा। इस पर बहनोई ने उसे सलाह दी कि वह पत्नी और बच्चों को वहीं छोड़ दे और तीन दिन बाद उन्हें वापस ले जाए। व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों को बहनोई के घर छोड़कर लौट आया।
आरोप है कि उसी रात बहनोई जूस लेकर आया और घर के सभी सदस्यों को पिलाया। जूस में नशीला पदार्थ मिला था, जिसे पीने के बाद उसकी पत्नी बेहोश हो गई। इस स्थिति का फायदा उठाकर बहनोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल में अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए।
अश्वील डियो वायरल करने की दी धमकी
तीन दिन बाद बहनोई ने महिला और बच्चों को घर भेज दिया। कुछ समय बाद महिला के पास बहनोई के ममेरे भाई की कॉल आई, जिसमें उसने बताया कि उसका अश्लील वीडियो और फोटो बहनोई के पास हैं। इस पर जब महिला के पति ने बहनोई से इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी गई कि यदि उसने पुलिस से शिकायत की, तो ये वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे।
पुलिस ने की कार्रवाई, दो आरोपित गिरफ्तार (Brother-in-law Rape Woman by intoxicant in juice)
मामले की शिकायत पर पुलिस ने सात फरवरी को आरोपित साहिब निवासी मतलबपुरा, कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान मेहरुद्दीन निवासी गढ़ी संघीपुर और सैयद निवासी घोसीपुरा थाना पथरी के इस अपराध में शामिल होने का खुलासा हुआ। दोनों घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे, जिन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उनके एक ठिकाने पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लक्सर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। (Brother-in-law Rape Woman by intoxicant in juice)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Brother-in-law Rape Woman by intoxicant in juice, Crime Against Women, Rape by Brother in Law, Balatkar, Rape, Sanctity of relations shattered, Brother-in-law raped her by mixing intoxicant in juice, threatened her by making obscene video)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।
You must be logged in to post a comment.