नवीन समाचार, हरिद्वार, 26 फरवरी 2025 (IIT Roorkee Professor Arrested for Misbehaving)। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रुड़की में मुजफ्फरनगर के कांवड़ यात्रियों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर एवं जिम प्रशिक्षक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
मुजफ्फरनगर के निवासी हैं पीड़ित कांवड़ यात्री
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी व प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी कुछ कांवड़ यात्री गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। जब वे शताब्दी द्वार के पास पहुंचे, तो उन्होंने एक कार को रुकने का इशारा किया। कार नहीं रुकी और उसकी हल्की टक्कर लगने से एक कांवड़ यात्री असंतुलित हो गया। इसके बाद कार सवारों ने वाहन से उतरकर कांवड़ यात्रियों से अभद्रता की और उनके साथ मारपीट भी की।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार
प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा ने बताया कि इस घटना में एक कांवड़ यात्री की कांवड़ भी खंडित हो गई। सूचना मिलने पर तत्काल सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उत्तेजित कांवड़ यात्रियों को शांत कराया और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान किया। कांवड़ यात्रियों ने पुलिस को बताया कि वे जलाभिषेक करने के बाद औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराएंगे।
मणिपुर निवासी है आरोपित आईआईटी प्रोफेसर
पुलिस ने आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर गोंडाई मई रंजन निवासी चगागई इंफाल, थाना इंफाल वेस्ट जिला इंफाल मणिपुर (हाल निवासी आईआईटी रुड़की) और उनके साथी मानस निवासी डबल फाटक, ढंडेरा, रुड़की को हिरासत में लिया। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के बारे में और साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।
कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ रही हैं घटनाएं (IIT Roorkee Professor Arrested for Misbehaving)
हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में भाग लेते हैं, लेकिन इस दौरान कई घटनाएं सामने आती हैं। कुछ असामाजिक तत्व श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता और मारपीट करते हैं, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है। प्रशासन को इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतनी होगी। (IIT Roorkee Professor Arrested for Misbehaving)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(IIT Roorkee Professor Arrested for Misbehaving, Haridwar News, Roorkee News, Misbehave-Assault with Kanwariyas, Kawad Yatra, IIT Roorkee, Kanwariya Assault, Misbehave-Assault, Kanwar Yatra, Police Action, Roorkee News, Uttar Pradesh Crime, Muzaffarnagar News, Haridwar News, Religious Pilgrimage, Gangajal Yatra, Crime in Uttarakhand, IIT Professor Arrested, Police Investigation, CCTV Footage, Legal Action, IIT Roorkee, Two people including a professor of IIT Roorkee arrested for misbehaving and assaulting Muzaffarnagar’s Kanwariyas, Two people including a professor of IIT Roorkee arrested for misbehaving and assaulting Muzaffarnagar’s Kanwariyas,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
