नवीन समाचार, हल्द्वानी, 22 अप्रैल 2025 (Jewellery and Cash worth Lakhs of Rupees Stolen)। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक सर्राफा कारोबारी के आवास पर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी की चोरी ने नगरवासियों को चौंका दिया है। चोरों ने कारोबारी के घर में घुसकर लगभग 300 ग्राम सोने के जेवरात और लगभग साढ़े चार लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब व्यापारी परिवार सहित एक पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली गया हुआ था। चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस व उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।
लौटे तो टूटा पड़ा मिला ताला
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के नया बाजार में वर्मा ज्वैलर्स नामक दुकान संचालित करने वाले नितेश वर्मा का निवास गोपीपुरम में जय अरिहंत कॉलेज के समीप है। रविवार को वह पत्नी व बच्चों सहित दिल्ली स्थित साली के घर एक पारिवारिक आयोजन में सम्मिलित होने गए थे। मंगलवार की दोपहर जब वह लौटे और घर का मुख्य द्वार खोला, तो भीतर का दृश्य देख वे स्तब्ध रह गए। सारा सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारियां खुली हुई थीं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 300 ग्राम सोने के जेवरात और साढ़े चार लाख रुपये नगद चुरा लिए। घर में नितेश की पत्नी की अनुपस्थिति के कारण चोरी गए समस्त सामान का विस्तृत आकलन अभी नहीं हो सका है। अनुमान है कि चोरी का आंकड़ा 30 लाख रुपये से अधिक हो सकता है।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, शीघ्र खुलासे का दावा (Jewellery and Cash worth Lakhs of Rupees Stolen)
घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही घर व आसपास लगे निगरानी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही चोरी की यह घटना उजागर की जाएगी और आरोपितों को पकड़कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह साफ हो चुका है कि चोरों ने पूरी योजना के साथ घटना को अंजाम दिया। रात्रि में सुनसान घर को निशाना बनाया गया, जिससे किसी को भनक तक न लगे। क्षेत्र में पहले भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। (Jewellery and Cash worth Lakhs of Rupees Stolen)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Jewellery and Cash worth Lakhs of Rupees Stolen, Haldwani News, Lalkuan News, Halduchaurh News, Chori, Sarrafa Karobari ke ghar Chori, Jewellery and cash worth lakhs of rupees stolen from the residence of a bullion trader, Haldwani Jeweler House Theft, Lal Kuan Gold Robbery, Uttarakhand House Robbery, Verma Jewelers Theft, Gopipuram Theft Case, Nainital Police News, Haldwani Robbery Case, Gold And Cash Theft Haldwani, House Break-In Uttarakhand, Jewelry Robbery Lal Kuan, CCTV Footage Haldwani Theft, Haldwani Crime News, High Value Theft Haldwani, Jeweler House Robbery, Robbery Investigation Uttarakhand, Lal Kuan Police Action, Theft Near Jai Arihant College, Haldwani Breaking News, Robbery During Family Event, Safe Locker Theft Case,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














