नवीन समाचार, देहरादून, 18 अप्रैल 2023। (Woman started doing obscene acts on video call, person had to lose six and a half lakh rupees) एक शख्स को अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर कॉल की। इसके बाद उसी नंबर से अज्ञात महिला भी वीडियो कॉल करने लगी। आरोप है कि इस दौरान महिला ने अश्लील हरकतें करते हुए पीड़ित व्यक्ति के साथ वीडियो बनाया। इसके बाद अज्ञात नंबर से कॉल आई। संबंधित ने खुद को क्राइम ब्रांच का आईपीएस अधिकारी बताकर शिकायत दर्ज होने की बात कही और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का झांसा देकर अज्ञात के बैंक खाते में करीब साढ़े छह लाख रुपये की रकम डलवा ली। यह भी पढ़ें : हल्द्वानी: पत्नी के हाथों हुई पति की मौत…
कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना जयपाल सिंह निवासी सत्तीवाला, डोईवाला के साथ हुई। पीड़ित की शिकायत पर डोईवाला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईटी ऐक्ट और धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। यह भी पढ़ें : नैनीताल के रहस्यमय परी ताल में डूबकर पर्यटक की मौत….
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।