नवीन समाचार, उत्तरकाशी, 9 जून 2023। (Muslim yuvak ne gaming app se sagi bahnon ko fansaya) उत्तराखंड में धर्म विशेष के कुछ लोग अपने पूरे धर्म को बदनाम करने और प्रदेश का माहौल खराब करने पर तुले हुए लगते हैं। अब उत्तरकाशी में धर्म विशेष के एक युवक द्वारा दो सगी नाबालिग बहनों को अपने साथ भगाने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में यह तथ्य भी प्रकाश में आया है कि युवक ने बच्चियों को गेमिंग ऐप के माध्यम से फंसाया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो नाबालिग बेटियों की मां ने थाना मोरी में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटियों के ऑनलाइन गेमिंग के दौरान एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने अपना नाम गुड्डू बताया था। आरोपित युवक उनकी नाबालिग बेटियों से दोस्ती कर दो वर्षों से वीडियो कॉल और चैटिंग कर रहा था।
इधर गुरुवार को आरोपित युवक ने दोनों को आराकोट बुलाया। अच्छी बात यह रही कि परिवार को इसकी जानकारी मिल गई। परिवार ने पीछा किया और मोल्डी में युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने कबूला की उसका नाम गुड्डू नहीं बल्कि असली नाम नवाब है। वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह हिंदू बनकर दोनों बहनों को अपने प्रेम जाल में फंसा रहा था। थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे और भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













