नवीन समाचार, हरिद्वार, 23 फरवरी 2025 (Person Running with Stealing Ash after Cremation)। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पिरान कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव के श्मशान घाट में एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया था। परिजन चिता जलाकर चले गए, लेकिन कुछ ही समय बाद एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और तंत्र-मंत्र करने लगा।
परिजनों को मिली सूचना, किया गिरफ्तार

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो तुरंत मृत बुजुर्ग के परिजनों को सूचित किया। जैसे ही परिजन श्मशान घाट पहुंचे, उन्होंने देखा कि एक युवक चिता की राख अपने झोले में भर रहा था। उन्हें देखते ही वह युवक भागने लगा, लेकिन परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
झोले में मिलीं अस्थियां और तंत्र सामग्री
जब परिजनों ने युवक के झोले की तलाशी ली तो उनकी आंखें स्तब्ध रह गईं। झोले में मृत बुजुर्ग की अस्थियां, अगरबत्ती, दीये, फूल, नारियल, सुपारी, मांस का टुकड़ा, तेल की डिब्बी, रंगे हुए चावल, सिंदूर, शराब की बोतलें और अन्य तांत्रिक सामग्री बरामद हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं तांत्रिक क्रियाओं की तस्वीरें
सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहल्ला सती, कोतवाली सिविल लाइन, रुड़की निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से एक मोबाइल और आधार कार्ड की फोटो कॉपी बरामद हुई। मोबाइल में कई तांत्रिक क्रियाओं की तस्वीरें भी मिलीं, जिससे यह संदेह गहरा गया कि वह किसी विशेष तांत्रिक अनुष्ठान के लिए अस्थियां चुरा रहा था।
परिजनों ने दी शिकायत, दर्ज हुआ अभियोग
मृतक के नाती आयुष्मान पराशर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके नाना की मृत्यु के बाद 20 फरवरी को गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। इसके कुछ समय बाद उन्हें किसी ने सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति चिता की राख एकत्र कर तंत्र-मंत्र कर रहा है।
पुलिस जांच में जुटी (Person Running with Stealing Ash after Cremation)
पुलिस ने आयुष्मान पराशर की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपित से पूछताछ की जा रही है कि वह यह क्रिया क्यों कर रहा था और इसके पीछे कौन-सा उद्देश्य था। (Person Running with Stealing Ash after Cremation)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Person Running with Stealing Ash after Cremation, Haridwar News, Piran Kaliyar News, Stealing Ash after Cremation, Tantra Mantra, Haridwar, Crime, Dead Body, Cremation Ground, Police, Arrest, Black Magic, Superstition, Investigation, Rituals, Shocking News, Uttarakhand News, Illegal Activities, Hindu Traditions, A person was running away after stealing ashes from the crematorium, relatives caught him,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
