शर्मनाक Nabalig se chhedchhad : मंदिर गई 1 नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 10 जुलाई 2023। देहरादून में मंदिर गई एक नाबालिग किशोरी से मंदिर में अश्लील हरकत (Nabalig se chhedchhad) किये जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। अश्लील हरकतें करने का आरोप एक पुजारी पर लगा है। पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Nabalig se chhedchhadप्राप्त जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी मैदानी क्षेत्रों के हिसाब से शुरू हो चुके सावन माह के पहले सोमवार पर राजधानी देहरादून के चुक्खुवाला मोहल्ले में स्थित एक मंदिर भगवान शिव का जलाभिषेक करने गई थी। उस दौरान मंदिर में कोई नहीं था।

मौके का फायदा उठाकर मंदिर के पुजारी नरेंद्र प्रसाद ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। यही नहीं उसके गाल पर भी काट दिया। किसी तरह बच्ची पुजारी के चंगुल से बचकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद नाबालिग के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि नाबालिग के पिता की तहरीर के आधार आरोपित नरेंद्र प्रसाद के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर हमारे टेलीग्राम पेज से जुड़ें और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें।

यह भी पढ़ें : Nabalig se chhedchhad : अपनी 11 वर्षीय नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ व पत्नी से मारपीट करने के आरोप में कलयुगी पिता गिरफ्तार

नवीन समाचार, पिथौरागढ़, 4 जुलाई 2023। (Nabalig se chhedchhad) पिथौरागढ़ जनपद की बेरीनाग पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी से मारपीट तथा गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने तथा अपनी नाबालिग पुत्री से छेड़खानी (Nabalig se chhedchhad) करने के आरोप में किया गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को तहसील बेरीनाग निवासी एक महिला ने थाना बेरीनाग में तहरीर दी कि उसके पति द्वारा आये दिन बेवजह उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच की जाती है व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यह भी कहा कि उसने अपनी 11 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ 6 माह पूर्व बंद कमरे में छेड़खानी की थी। इस कारण उसकी डर से महिला अपने मायके में रह रही है।

तहरीर के आधार पर थाना बेरीनाग में आरोपित के विरुद्ध भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 323, 504, 506, 354 व 342 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 9(ढ) व 10 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। इधर मंगलवार को आरोपिता को गणेश चौक बेरीनाग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर हमारे टेलीग्राम पेज से जुड़ें और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें।

यह भी पढ़ें : (Nabalig se chhedchhad) घोर कलयुग, सगा तवेरा भाई 13 साल की नाबालिग को अश्लील वीडियो से ब्लेकमेल कर लगातार बना रहा है अपनी हवश का शिकार

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 मई 2023। (Nabalig se chhedchhad) महिलाओं-युवतियों क्या बच्चियों के लिए सबसे बड़ा खतरा अपनों से है। यह सवाल उठ खड़ा हुआ है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां सगे ताऊ का लड़का यानी तवेरा भाई अपने सगे चाचा की 13 वर्षीय लड़की यानी चचेरी नाबालिग बहन के साथ लंबे समय से और कई बार दुष्कर्म करता रहा है। यह भी पढ़ें : हैरान करने वाला समाचार: नैनीताल घूमने के लिए निकले प्रतिष्ठित व्यवसायी 25 दिन से लापता

आरोपित ने अपनी बहन से पहले जबरन दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब इसके बल पर ही ब्लेकमेल करके वह नाबालिग बहन को दबाव में लेकर लगातार अपनी हवश का शिकार बना रहा है। यह मामला प्रकाश में आने पर दोनों परिवारों के सदस्यों के साथ ही पुलिस भी दंग रह गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपित युवक के विरुद्ध अभियोग दर्ज जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें : हल्द्वानी में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण मामले में अदालत का आया नया आदेश…

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में नाबालिग किशोरी की बड़ी बहन ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उनके घर के पास ही ताऊ का भी मकान है। आरोप लगाया कि ताऊ के बेटे ने उसकी छोटी 13 साल की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया और इसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसके जरिए ब्लेक मेल कर कई बार दुष्कर्म किया है। आरोपित अपनी बहन की सेक्स वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है। यह भी पढ़ें : नैनीताल के बेटे विनीत जोशी को जातीय हिंसाग्रस्त मणिपुर में हालात शांत करने की बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया मुख्य सचिव…

शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर हमारे टेलीग्राम पेज से जुड़ें और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें।

(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर हमारे टेलीग्राम पेज से जुड़ें और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें।

Leave a Reply