(Shadi ka Jhansa dekar) स्पा सेंटर में काम करने वाली महिला से सेन्टर के मैनेजर ने शादी का झांसा देकर किया शारीरिक उत्पीड़न, आरोपित 2 बच्चों का पिता….

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 25 अगस्त 2023 (Shadi ka Jhansa dekar)।   हल्द्वानी के एक स्पा सेंटर में काम करने वाली एक महिला ने मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म-शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इससे महिला गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने मैनेजर से शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि आरोपित मैनेजर पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में 36 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, नशे के विरुद्ध अभियान तेज

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर में पिछले 2 साल से काम कर रही है। इस दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर ने उसे शादी का झांसा दिया और करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। इससे वह गर्भवती भी हो गई। इस पर पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपित ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। इसके अलावा उसने पीड़िता को धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : पहले से शादीशुदा युवक ने दूसरी युवती ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, जेल जाने से बचने के लिए की दूसरी शादी, अब घर से निकाला (Shadi ka Jhansa dekar)  

नवीन समाचार, रामनगर, 11 जून 2023। (Shadi ka Jhansa dekar) एक विवाहित युवक ने एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस में शिकायत की तो जेल जाने के डर से आरोपित ने पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाकर युवती से दूसरी शादी कर ली। लेकिन बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवती ने रामनगर कोतवाली में गत 19 मार्च को तहरीर देकर कहा था कि उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद थाना मूंडापांडे खड़गपुर जगतपुर निवासी जैकी सागर पुत्र हरि सिंह ने उससे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब उसने शादी करने की बात कही तो उसने इन्कार कर दिया।

ऐसे में युवती ने आरोपित युवक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की तो पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित ने समझौता कर युवती से शादी कर ली।

इधर युवती का आरोप है कि शादी के बाद युवक उससे मारपीट करने लगा और उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर उसे घर से निकाल दिया। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, धमकी देने, दहेज आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर लंबे समय से बनाता रहा शारीरिक संबंध, गर्भपात भी कराया, फिर महंगा पड़ा शादी से इंकार (Shadi ka Jhansa dekar)

नवीन समाचार, हरिद्वार, 20 मई 2023। हरिद्वार जनपद के लक्सर में एक युवती ने अपने कथित प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि बाद में शादी की बात करने वह आनाकानी करने लगा। इस पर उसने पुलिस में शिकायत की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। यह भी पढ़ें : विवाहिता की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल….

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक गांव की निवासी युवती ने गत दिवस तहरीर देकर बताया था कि लक्सर में एक अस्पताल में काम करने वाला युवक लक्सर में ही किराए का मकान लेकर रहता है। उसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर लंबे समय से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह गांव से उसे लक्सर अपने कमरे पर लेकर आता था तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इस बीच वह गर्भवती हो गई तो युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया। यह भी पढ़ें : शादी के 10वें दिन ही थम गया 7 जन्मों का सफर, फंदे पर लटकी मिली दुर्गूणे पर आई नवविवाहिता

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दुबई से गाँव वालों के खातों में आई सवा दो करोड़ रुपये, रुड़की में 11 पर अभियोग दर्ज

लेकिन युवती ने जब युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह बहानेबाजी कर उसे टालता रहा। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच के बाद आरोपित युवक को उत्तर प्रदेश बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

Leave a Reply