नाबालिग लड़के पर शादी करने का दबाव बना रही थी उम्र में बड़ी युवती, मना किया तो कर ले गई अपहरण
नवीन समाचार, हरिद्वार, 12 अक्टूबर 2024 (Young Lady accused of sexually abusing Minor Boy)। उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर का एक युवती द्वारा शारीरिक शोषण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। युवती पर किशोर का बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने का आरोप है। इस संबंध में किशोर के पिता की शिकायत पर युवती, उसकी मां और बहन के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने भरोसा दिलाया है कि नाबालिग को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
शिकायत में युवती पर शारीरिक शोषण का आरोप
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका पुत्र नाबालिग है और बारहवीं कक्षा का छात्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर कोतवाली क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने उनके बेटे को डराकर और धमकाकर अपने वश में कर लिया है और उसका शारीरिक शोषण कर रही है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 1 अक्तूबर को युवती, उसकी मां और बहन उनके घर आई थीं और उन्होंने उनके बेटे की शादी अपनी बेटी से करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे बेटे के नाबालिग होने के कारण अस्वीकार कर दिया गया।
किशोर के अपहरण की जांच जारी (Young Lady accused of sexually abusing Minor Boy)
शिकायतकर्ता के अनुसार उसी दिन कुछ समय बाद युवती फिर से उनके घर आई और उनका बेटा उसके साथ चला गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवती और उसके परिवार के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है और नाबालिग किशोर की तलाश तेजी से जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। (Young Lady accused of sexually abusing Minor Boy)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Young Lady accused of sexually abusing Minor Boy, Haridwar News, Jwalapur News, Mahila Apradhi, Mahila Par Arop, Sexually Abuse, Nabalig Ladke ka Ladki dwara Yaun Shoshan, This also happens, A woman is accused of sexually abusing a minor boy, Charge filed,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















You must be logged in to post a comment.