नवीन समाचार, हरिद्वार, 10 जून 2023। (Yuvti ka Shav milne se sansani) हरिद्वार जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सूखी नदी में पुल के नीचे पड़े मिले एक बंद कट्टे में एक युवती का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कट्टे से शव को बाहर निकाला। मृतका के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। युवती के शव को हाथ और पैर बांधने के बाद कट्टे में डालकर फेंका गया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह बहादराबाद थाना क्षेत्र में हरिद्वार रुड़की रोड पर पतंजलि योगपीठ के पास नदी के पुल के नीचे एक भैंसा बुग्गी वाले ने एक कट्टा संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ देखा। कट्टे की स्थिति पर संदेह होने पर उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोला तो उसमें युवती का शव पड़ा मिला। इस दौरान सामने आया कि युवती की हत्या कर शव को नदी के पुल के नीचे फेंका गया है। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की और आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
बताया गया है कि मृतका के शरीर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने इस मामले में कहा कि युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव कट्टे में भरकर यहां फेंका गया है।युवती कौन है? हत्या किसने और क्यों की है? इन सभी कारणों की पड़ताल में पुलिस जुट गई है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : युवती का शव मिलने से सनसनी..
नवीन समाचार, चम्पावत, 17 मई 2023। चम्पावत जनपद के चौकी फुंगर क्षेत्र में एक युवती का शव पड़ा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजन युवती की हत्या की आशंका जता रहे हैं। यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में बड़ा हाई प्रोफाइल दहेज-तलाक संबंधी मामला, विवाहिता के अपने आरोप, पर विवाहिता पर 100 करोड़ रुपए व विधानसभा की सीट मांगने के बड़े आरोप..
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह किसी ने चौकी (फूंगर) क्षेत्र में मंच तामली रोड पर पैती के समीप बन रहे खेल मैदान के पास एक युवती का शव पड़ा हुआ देखा। उसने आसपास के लोगों को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों का जमावड़ लग गया। यह भी पढ़ें : ‘सा…कु…’ ऐसे शब्दों ने ले ली आंटी की बेहद वीभत्स तरीके से जान, हल्द्वानी के चर्चित मामले का सनसनीखेज खुलासा
सूचना पर कोतवाल योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका तल्ली चौकी की रहने वाली थी। ग्रामीण व परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। यह भी पढ़ें : युवती का शव मिलने से सनसनी..
बताया जा रहा है कि कल शाम को युवती को चौकी गांव में घूमते हुए देखा गया था। कोतवाल ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
