नवीन समाचार, नैनीताल, 26 मई 2024 (Andolankari Demand ban VVIP visits in Nainital)। उतराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रदेश सरकार से सरोवर नगरी नैनीताल, कैंची धाम तथा निकटवर्ती पर्यटक स्थलों में पर्यटन सीजन के दौरान चार धाम की तर्ज पर बढ़ते हुए वीवीआईपी दौरौ पर रोक लगाई जाने की मांग की हैं।
पर्यटको के साथ स्थानीय जनता भी घंटों जाम से परेशान (Andolankari Demand ban VVIP visits in Nainital)
मोर्चे के नगर अध्यक्ष शाकिर अली, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, मनमोहन कनवाल, इंदर नेगी, महेश जोशी, आदि राज्य आंदोलनकारियों ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में कहा है कि यहां पर्यटन सीजन के दौरान वीवीआईपी दौरौ का चलन बढ़ता जा रहा है, उससे देश-विदेश से आने वाले हजारों-हजार पर्यटको के साथ ही स्थानीय जनता को भी घंटों जाम में जूझने के साथ भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
राज्यपाल से भी किया निवेदन (Andolankari Demand ban VVIP visits in Nainital)
उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल से भी निवेदन किया है कि बढ़ते हुई यातायात की गंभीरता को समझते हुए उनको भी अपने नैनीताल दौरौं को स्थगित करना चाहिए। कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी में पुलिस कर्मियों को लगाने से पूरी यातायात व्यवस्था धरासाई हो जाती है। राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो, उनको मजबूर होकर नैनीताल राजभवन के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व प्रदेश सरकार का होगा। (Andolankari Demand ban VVIP visits in Nainital)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Andolankari Demand ban VVIP visits in Nainital)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
