नहर में मिला नवजात का शव, नाभि से गर्भनाल लगी हुई थी, लोकलाज के कारण किसी मां ने तो नहीं फेंका

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 27 जुलाई 2024 (Body of a newborn found in a canal in Gaulapar)। हल्द्वानी के गौलापार के देवला तल्ला क्षेत्र की सिंचाई नहर में एक नवजात का शव मिला है। नवजात बालक है। उसकी गर्भनाल भी मौजूद है। पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे डीएनए जांच के लिए भेज दिया है।

(Body of a newborn found in a canal in Gaulapar)
हल्द्वानी: सिंचाई नहर में मिला नवजात का शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवला तल्ला के ग्रामीणों ने आज दोपहर सिंचाई नहर में एक नवजात का शव देखा। इससे वहां सनसनी फैल गयी। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लोकलाज के कारण तो मां ने नवजात को नहीं फेंका ? (Body of a newborn found in a canal in Gaulapar)

चिकित्सकों के अनुसार नवजात लड़का था। उसके नाभी में गर्भनाल लगी हुई थी। संभावना जताई जा रही है कि प्रसव के समय मां का आठ से नौ माह का गर्भ रहा होगा। पुलिस ने बताया कि अभी तक मामले में किसी भी तरह का सुराग नहीं मिला है। अनुमान है कि किसी मां ने लोकलाज के कारण इस बच्चे को जन्म देने के बाद नहर में फेंक दिया होगा। मामले की जांच की जा रही है। (Body of a newborn found in a canal in Gaulapar)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। Body of a newborn found in a canal in Gaulapar,