नवीन समाचार, नैनीताल, 2 अप्रैल 2025 (FakeWebsite for Booking in Nainital Dharamshala)। नैनीताल के कई होटलों के बाद अब नगर के धर्मशाला भी साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गये हैं। नैनीताल की थाना तल्लीताल पुलिस ने फर्जी वेबसाइट बनाकर नैनीताल की धर्मशाला में कमरे बुक करने के नाम पर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने वालेएक ऐसे ही आरोपित और एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें : नैनीताल के प्रतिष्ठित चन्नी राजा सहित कई होटलों और कैंची धाम की बनी फर्जी वेबसाइट, कार्रवाइयाँ निष्प्रभावी… देखें संबंधित वीडिओ :
नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ.जगदीश चंद्रा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नैनीताल प्रमोद साह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोहरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने नगर के तल्लीताल स्थित लाला परमा शिवलाल दुर्गा साह धर्मशाला नैनीताल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ग्राहकों से ऑनलाइन कमरे बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही थी।
https://navinsamachar.com/fake-website-created-for-many-hotels-of-nainital/#google_vignette
इस धोखाधड़ी के मामले में तल्लीताल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अभियोग पंजीकृत किया था। अब पुलिस ने इस मामले के आरोपित के विरुद्ध रने वाले इंसाफ पुत्र शरीफ निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश को राजस्थान-उत्तर प्रदेश की सीमा से गिरफ्तार किया है। बुधवार को आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नैनीताल भेजा गया।

नैनीताल के तल्लीताल में स्थित इस धर्मशाला का निर्माण साल 1954 में लाला परमा शिवलाल दुर्गा साह ने किया था। उनके नाम पर ही इस धर्मशाला को यह नाम दिया गया है।
एक वारंटी भी गिरफ्तार (FakeWebsite for Booking in Nainital Dharamshala)
इसके अलावा थाना तल्लीताल पुलिस ने एक वांछित आरोपित 60 वर्षीय यूनुस पुत्र यूसुफ निवासी अल्लीखा बासफोड़ान थाना काशीपुर को धारा 109/120/205/419/420/467/468/471 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। (FakeWebsite for Booking in Nainital Dharamshala)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(FakeWebsite for Booking in Nainital Dharamshala, Nainital News, Cyber Fraud, Fake Website, Cyber Crime, Room Booking, Fake Website for Booking in Nainital’s Dharamshala, Lala Parma Room Booking was being done by creating a fake website of Nainital’s Dharamshala, Accused arrested, Lala Parma Shiv Lal Durga Sah Dharmshala Nainital, Nainital Dharmshala, Dharmshala in Nainital,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
