नवीन समाचार, हरिद्वार, 9 मार्च 2025 (Haridwar-Mother Killed her 6Month old twin girls)। ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र में छह माह की जुड़वा बच्चियों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चियों की हत्या उनकी ही मां ने की थी। पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है।
कम उम्र के चलते देखभाल में हो रही थी परेशानी

पड़ताल में सामने आया कि आरोपित मां कम उम्र की होने के कारण बच्चियों की देखभाल नहीं कर पा रही थी। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी और इसी तनाव में उसने अपनी ही बच्चियों की हत्या कर दी।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि महेश सकलानी, निवासी हवेली चंबा, यहां सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं। उन्होंने ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र में किराए पर मकान लिया हुआ था। छह माह पूर्व उनकी पत्नी शिवांगी ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था।
गुरुवार की सुबह महेश सकलानी ड्यूटी पर चले गये। शिवांगी ने बताया कि वह पास की दुकान से दूध लेने गयी थी, लेकिन जब वापस लौटी तो उसने अपनी बेटियों स्नेहा और ईशानी को अचेत अवस्था में पाया। घबराकर वह उन्हें लेकर एक निजी चिकित्सालय पहुंची, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
कुछ देर बाद महेश सकलानी जब ड्यूटी से लौटे तो दंपति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद महेश सकलानी ने हत्या की आशंका जताते हुए अभियोग दर्ज कराया। पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि घटना के दौरान घर के अंदर कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाया था और न ही पहले से कोई अन्य व्यक्ति घर में मौजूद था।
पूछताछ में मां ने किया अपराध कबूल (Haridwar-Mother Killed her 6Month old twin girls)
शक के आधार पर पुलिस ने जब शिवांगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने दोनों बच्चियों की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। एसएसपी के अनुसार, शिवांगी की उम्र लगभग 19 वर्ष है। उसे अकेले ही दोनों बच्चियों की देखभाल करनी पड़ रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी तनाव में थी। गुरुवार को दोनों बच्चियां लगातार रो रही थीं, जिससे तंग आकर शिवांगी ने रजाई से उनका मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस ने शिवांगी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। (Haridwar-Mother Killed her 6Month old twin girls)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Haridwar-Mother Killed her 6Month old twin girls, Haridwar News, Jwalapur News, Mother Killed her girl, Girls Died, Uttarakhand News,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
