नवीन समाचार, काशीपुर, 8 जून 2023। (mahila ke kate ang milne se sansani) उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में बौर नदी में एक महिला के दो कटे पैर और एक अन्य कटा अंग मिला है। इन तीन अंगों के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी काशीपुर अभय सिंह, सीओ बाजपुर भूपेंद्र भंडारी और केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन रावल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अंगों को बरामद करने के साथ पुलिस के गोताखोरों ने मृतका के धड़ व शेष अंगों की तलाश शुरू कर दी है। मौके से दो दिन पूर्व लापता हुई 55 वर्षीय महिला जोगिंदर कौर के कपड़े भी बरामद हुए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव के टुकड़े जोगिंदर कौर के हो सकते हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला जोगिंदर कौर पत्नी पंजा सिंह गत 6 जून यानी दो दिन पूर्व से से घर से गायब थी। 5 जून की रात वो घर पर ही सोई थी लेकिन सुबह से घर पर नहीं दिखी। इस पर महिला की गुमशुदगी की सूचना 7 जून बुधवार को पुलिस को दी गई।
इस बीच नदी के पास महिला के पैर सहित तीन अंग मलने पर पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि ये पैर किसके हैं। पुलिस ने छह टीमें बनाकर चेकिंग अभियान शुरू किया है। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में हुई इस सनसनी वारदात के बाद हर कोई सन्न है।
एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया रमपुराकाजी गांव में जोगिंदर कौर नामक महिला अपने 5 भाइयों और एक सौतेले भाई के साथ रहती थी। बीते रोज जोगिंदर कौर के भाइयों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू की। इसी बीच आज स्थानीय लोगों ने सूचना दी की जोगिंदर कौर से करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित बौर जलाशय में कटे पैर और कपड़े का टुकड़ा मिला है। उनके परिजनों ने कपड़ों से महिला की पहचान की है।
अभी मौके पर डॉग स्क्वायड के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम के द्वारा जांच की जा रही है। उत्तराखंड जल पुलिस के 4 गोताखोर भी बाकी शरीर की तलाश करने में जुट गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। एसओजी और अन्य टीमें भी मौके पर बुलाई गई हैं। स्थानीय ग्रामीण भी पुलिस की सहायता में जुटे हैं। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
