नवीन समाचार, मसूरी, 30 मई 2023। पर्यटन नगरी मसूरी में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ओल्ड मसूरी रोड पर एक युवती स्कूटी समेत खाई में जा गिरी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के व्यवसायी की बालाजी से लौटते हुए यूपी में दुर्घटना में मौत, पत्नी-बच्चे भी थे साथ में
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहस्त्रधारा क्षेत्र की रहने वाली रिया प्रजापति सुबह करीब 6 बजे कुठाल गेट से राजपुर की ओर जा रही थी। तभी रामतीर्थ आश्रम के पास उसकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई, जिससे वह स्कूटी सहित खाई में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को खाई से बाहर निकाला और 108 के जरिए देहरादून भेजा। लेकिन इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : मौलवी ने महिलाओं के लिए जारी किया फरमान, मोबाइल के इस्तेमाल, शादी-विवाह के कार्यक्रम में जाने और वहां लड़कों के स्वागत करने पर रोक लगाने को कहा…
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर ये हादसा हुआ, उस जगह पर तीव्र मोड़ है और वहां पर करीब 3 सालों से पुश्ता भी टूटा हुआ है। इस कारण यहां पर पहले भी कई वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग क्षतिग्रस्त पुश्ते को दुरुस्त करने के प्रति गंभीर नहीं है। स्थानीय लोगों ने लोनिवि सहित अन्य जिम्मेदार विभागों पर लापरवाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। (Mussoorie Accident-girl with scooty died) (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।