नवीन समाचार, हरिद्वार, 22 सितंबर 2024 (Teenager left Home with 7 lakh Cash and Jewelry) । लक्सर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक किशोर से सात लाख रुपए से अधिक की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। किशोर को कोतवाली लाया गया, जहां पूछताछ में पता चला कि वह घर से यह नगदी और आभूषण लेकर निकला था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने बरामद नगदी और आभूषण सहित किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
चेकिंग के दौरान बरामद हुई नगदी और आभूषण
बच्चे से यह नगदी व आभूषण बरामद हुए
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 सितंबर की रात लक्सर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक नाबालिग किशोर साइकिल से सुल्तानपुर की ओर जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह घर से नाराज होकर निकला है। तलाशी लेने पर उसके पास से 7,15,000 रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए, जिसे देख पुलिस हैरान रह गई।
परिजनों ने बताई बहन की शादी के लिए रखी थी नकदी (Teenager left Home with 7 lakh Cash and Jewelry)
पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह अपने पिता और चाचा द्वारा बहन की शादी के लिए रखी नकदी और आभूषण लेकर घर से भाग आया था। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया, जो पहले से उसकी तलाश में जुटे थे। किशोर के परिजन तुरंत कनखल से लक्सर कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने बताया कि वे अपने बच्चे की चिंता में उसे खोज रहे थे।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि किशोर को समझाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही बरामद नकदी और आभूषण भी सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। (Teenager left Home with 7 lakh Cash and Jewelry)
(Teenager left Home with 7 lakh Cash and Jewelry, Haridwar News, Laksar News, Interesting News, Nabalig Kishor, Nabalig, Teenager, A Teenager left home with 7 lakh rupees and jewellery kept for his sister’s wedding, Police also shocked to know the reason,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।