कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति और एक छात्रा के नाम जुड़ी राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस रावत को ‘आउटस्टैंडिंग वाइस चांसलर ऑफ इंडिया’ का राष्ट्रीय सम्मान

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 8 फरवरी  2026 (National Award to KU)। कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस रावत को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘आउटस्टैंडिंग वाइस चांसलर ऑफ इंडिया’ के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित 15वें इंडिया एजुकेशन समिट एवं अवॉर्ड्स 2026 के दौरान इंडिया एजुकेशन नेटवर्क की ओर से उन्हें प्रदान किया गया।

(National Award to KU)बताया गया है कि ‘इंडिया एजुकेशन नेटवर्क’ शिक्षा नेतृत्व, अकादमिक नवाचार और संस्थागत विकास को प्रोत्साहित करने वाली राष्ट्रीय संस्था है। यहां चयन विशेषज्ञ जूरी द्वारा शैक्षणिक प्रभाव, नेतृत्व क्षमता और संस्थागत उपलब्धियों के आधार पर किया जाता है।

सम्मान समारोह में प्रो. रावत को कुमाऊँ विश्वविद्यालय में नवाचारी प्रशासनिक सुधार, अकादमिक सुदृढ़ीकरण, शोधोन्मुख वातावरण के निर्माण और सुशासन के लिए सम्मानित किया गया। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में डिजिटल प्रशासन, पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया और छात्र-केंद्रित नीतियों को प्रभावी रूप से लागू किया गया, जिससे विश्वविद्यालय की पहचान राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त हुई है। इस अवसर पर प्रो. रावत ने कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे व्यावहारिक कौशल, नवाचार और उद्योग-अनुकूल दक्षताओं से जोड़ना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों को विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ कौशल, उद्यमिता और समस्या-समाधान की क्षमता से सशक्त करना चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी कम करने के लिए उद्योग और समाज से जुड़ी कौशल-आधारित एवं अनुभव-आधारित शिक्षा प्रणाली अपनाने पर भी जोर दिया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने प्रो. रावत को शुभकामनाएं दीं।

भारतीय ज्ञान प्रणाली की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए डीएसबी परिसर की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1104053159नैनीताल स्थित कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के शिक्षा विभाग (आईटीईपी) की छात्रा स्नेहा मुरारी ने भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परिसर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के साथ उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए हुआ है।

बताया गया है कि भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, दर्शन, पारंपरिक विज्ञान और जीवन मूल्यों की समझ को सुदृढ़ करना है। देशभर के विद्यार्थियों के बीच श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्नेहा मुरारी ने डीएसबी परिसर और कुमाऊँ विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने स्नेहा मुरारी को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि स्नेहा राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।

शिक्षा संकाय के अध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना विभाग के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस सफलता को छात्रा की मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और विभागीय सहयोग का परिणाम बताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की समन्वयक डॉ. उमंग सैनी, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक उप्रेती सहित सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों को भी बधाई दी गई।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में यौन शोषण के दो गंभीर मामले, शिक्षक पर छात्र और पिता पर विवाहित पुत्री के साथ की हरकत पर अभियोग दर्ज

वहीं स्नेहा मुरारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विभाग के शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिला है। छात्रा की इस उपलब्धि से डीएसबी परिसर और कुमाऊँ विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

यह भी पढ़ें :  लिव-इन संबंध में रह रही देहरादून की छात्रा की प्रसव के बाद मृत्यु, यूसीसी पंजीकरण न होने से उठा कानूनी और सामाजिक प्रश्न

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (National Award to KU) : 

National Award to KU, Outstanding Vice Chancellor Of India Award News, Kumaun University Nainital Academic Leadership, India Education Summit 2026 Award, Nainital District Magistrate Board Exam Message, Uttarakhand Student Mental Health Advisory, Betalghat Knife Attack Accused Arrested, Nainital Police Crime Action News, Saraswati Vihar Nainital Students Film Screening, Godan Film Tax Free Uttarakhand, Education And Law Order News Uttarakhand, #HigherEducationIndia #UniversityLeadership #EducationPolicy #StudentWellbeing #BoardExams2026 #LawAndOrder #PoliceAction #CrimePrevention #CulturalEducation #UttarakhandNews

Leave a Reply