नवीन समाचार, देहरादून, 8 जुलाई 2025 (English Medium Government Schools in Uttarakhand)। उत्तराखण्ड के सरकारी विद्यालयों को निजी विद्यालयों की तरह आकर्षक बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक बड़ी व महत्वपूर्व पहल करने जा रही है। इसके अंतर्गत अब प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में कुछ सरकारी विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया जाएगा।
छात्र संख्या में गिरावट का समाधान होगी अंग्रेजी माध्यम की व्यवस्था !

शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की घटती संख्या पर उन्होंने शिक्षा विभाग से विश्लेषणात्मक रिपोर्ट मंगाई थी। रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश अभिभावकों ने इच्छा जताई कि उनके बच्चे अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त करें। इसके साथ ही यह भी आवश्यकता जताई गई कि विद्यालयों में सभी विषयों के शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इस पृष्ठभूमि में अब सरकार प्रत्येक ब्लॉक में चरणबद्ध रूप से अंग्रेजी माध्यम के सरकारी विद्यालयों की स्थापना करने जा रही है।
शीघ्र दो हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी होगी प्रारंभ
यह घोषणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून के एससीईआरटी परिसर में आवासीय भवनों तथा निदेशालय के मुख्य द्वार के शिलान्यास अवसर पर की। इस अवसर पर उन्होंने 486 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दो हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, जिससे विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सकेगा।
प्रश्न भी उठेंगे
गौरतलब है कि राज्य की भाजपा सरकार राज्य में संस्कृत को दूसरी राजभाषा घोषित करने व यूसीसी लागू करने जैसे कई कार्यों के साथ हिंदू व हिंदीवादी तथा परंपराओं की ओर लौटने वाली सरकार के रूप में जानी जाती है। लेकिन अब सरकार का राज्य में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय खोलने की पहल कुछ लोगों सरकार को घेरने का मौका भी दे सकती है।
अधिकारियों को भी देनी होगी ऑनलाइन उपस्थिति, जवाबदेही तय होगी
शिक्षा मंत्री ने यह भी घोषणा की कि विभागीय कार्य संस्कृति में सुधार हेतु अब केवल शिक्षकों की ही नहीं बल्कि अधिकारियों की भी ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य की जाएगी। इससे उत्तरदायित्व तय करने और अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलेगी।
यह रहे उपस्थित (English Medium Government Schools in Uttarakhand)
इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, एससीईआरटी निदेशक बंदना गब्र्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल, निदेशक संस्कृत शिक्षा आनंद भारद्वाज तथा पदमेंद्र सकलानी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (English Medium Government Schools in Uttarakhand, Uttarakhand Education News, English Medium Government Schools, Dhan Singh Rawat)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
