नवीन समाचार, कालाढूंगी, 4 जून 2023। (Karobari ne kiya apni mahila karmi se dushkarm) तीन बच्चों के पिता ने एक महिला के साथ जुल्म की इंतहां कर दी। पहले उसे कारोबार के नाम पर फंसाया, फिर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली और इसके जरिए उसे ब्लेकमेल किया। इससे भी मन न भरा तो उसे घर में बंधक बना लिया। बड़ी बात यह भी कि आरोपित एक कारोबारी है और पीड़िता उसके साथ काम करने वाली एक युवती। 
यूपी के रियल स्टेट ब्रोकर पर उसी की महिला कर्मी ने जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसके साथ ही ब्रोकर से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर घटनास्थल नोएडा होने के कारण कालाढूंगी थाने में आरोपित के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा की रहने वाली पीड़िता ने एसएसपी पंकज भट्ट को सौंपी गई तहरीर में कहा है कि वह नोएडा की इंवेस्टर क्लीनिक नाम की एक कंपनी में काम करती है। यह कंपनी रामनगर और कालाढूंगी के आसपास रियल स्टेट का कारोबार करती है। इस कंपनी के प्रतिनिधि सुनील गुजराल ने पीड़िता को प्रोजेक्ट के सिलसिले में ब्रोकर कुलदीप कत्याल से मिलाया। कुलदीप को पीड़िता का प्रोजेक्ट पसंद आया और उसने इसमें निवेश करने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और दोस्ती हो गई।
एक दिन कुलदीप ने प्रोजेक्ट में निवेश करने की बात कहते हुए पीड़िता को एक गेस्ट हाउस में बुलाया, लेकिन पीड़िता ने मनाकर दिया। लेकिन कुलदीप उसे लेने नोएडा एक्सटेंशन पहुंच गया और वह प्रोजेक्ट खरीदने का हवाला देकर पीड़िता को सेक्टर 137 स्थित फ्लैट में ले गया। वहां कुलदीप ने निवेश की बात कर सेलिब्रेशन के नाम पर पीड़िता को जबरन शराब पिलाई और नशे में पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की आंख खुली तो एक दिन बीत चुका था। इसके बाद महिला ने उसे पुलिस में शिकायत करने की बात कहीं तो कुलदीप ने माफी मांगी और प्यार व शादी का आश्वासन दिया। कुछ माह बाद कुलदीप ने वैशाली नाम की लड़की से मिलाया और ट्रेनिंग देने के लिए कहा। फिर वह वैशाली के करीब होने लगा।
जबकि जानकारी लेने पर पता चला कि कुलदीप पहले से शादीशुदा है, और उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता ने कुलदीप को उसकी असलियत बताई तो वह भड़क गया और उल्टे पीड़िता को उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने पीड़िता को फ्लैट में नजरबंद भी कर दिया और दुष्कर्म करता रहा। इस बीच पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश की और किसी तरह वह कुलदीप के चंगुल से आजाद होकर अपने घर मथुरा पहुंची।
एसएसपी को दी शिकायत में उसने कहा कि कुलदीप के उत्तराखंड से लेकर यूपी तक के अधिकारियों में गहरी पैठ है और जान बचाने के लिए उसे मजबूरी में यहां शरण लेनी पड़ रही है। एससएपी पंकज भट्ट के आदेश पर कालाढूंगी पुलिस ने आरोपित कुलदीप कत्याल के खिलाफ जीरो एफआईआर के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया, दुष्कर्म की आशंका में पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज
- उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव : गुप्ता, शर्मा, जोशी के बाद बहुगुणा, कुमार और राजबीर ने भी प्राप्त किया जीत का कोटा
- हाईकोर्ट के दु*ष्कर्म से संबंधित तीन अहम फैसले: नैनीताल के मामले में ठेकेदार की जमानत अर्जी खारिज, एक मामले में सजा निलंबित, दूसरे में 10 वर्ष का कारावास
- देहरादून में वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ा
- गैरसैंण सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाये प्रश्न, इधर नगर कॉंग्रेस अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र
- कुमाऊँ विश्वविद्यालय में घोषित होने के बाद अवकाश निरस्त, जर्मन वैज्ञानिक का विशेष व्याख्यान और शिक्षक गुणवत्ता पर कार्यशाला
- चयन प्रक्रिया में आरक्षण का दावा नहीं किया तो बाद में नहीं मिल सकता आरक्षण का लाभ, उच्च न्यायालय का राज्य आंदोलनकारी आरक्षण मामले में दूरगामी फैसला
- नैनीताल अपडेट: टांडा ग्राम सभा में होली पर शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नैनीताल में फागोत्सव, नयना देवी मंदिर, हाईकोर्ट व जिला बार में होली मिलन और विज्ञान दिवस की गतिविधियां
- अपराध पर सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक में तय हुई जवाबदेही, किसी को फटकार-कई को सम्मान
- उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव में राकेश गुप्ता निर्वाचित, कई दावेदार जीत के करीब, कई मुकाबले से बाहर भी
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
