नैनीताल पुलिस ने सट्टा किंग (Satta King) को उसके 2 साथियों के साथ 1 लाख से अधिक की धनराशि के साथ किया गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 3 फरवरी 2024। नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी के मंगलपड़ाव क्षेत्र से 1 सट्टा किंग (Satta King) और उसके 2 साथियों को 1 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।

(Satta King)नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में एसओजी और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में मंगल पड़ाव क्षेत्र के अम्बेडकर नगर गली से 3 लोगों को लाखों की सट्टा पर्ची के साथ सार्वजनिक स्थान पर हारजीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते हुए गिरफ्तार किया।

तीनों (Satta King) अम्बेडकर नगर मंगलपड़ाव हल्द्वानी निवासी

पकड़े गये तीनों आरोपितों की पहचान अम्बेडकर नगर मंगलपड़ाव हल्द्वानी निवासी 40 वर्षीय अभिमन्यु सागर उर्फ सन्नी पुत्र स्वर्गीय मोहन लाल सागर, 29 वर्षीय गुलशन कुमार सागर पुत्र बनवारी लाल सागर व 20 वर्षीय देव सक्सेना पुत्र अशोक सक्सेना के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपितों में से एक सट्टा किंग (Satta King) है। उसके कब्जे से 1,01,190 रूपये व सट्टा पर्ची बरामद हुई हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल, वरिष्ठ आरक्षी ललित कुमार तथा आरक्षी अरुण राणा व चंदन नेगी शामिल रहे हैं।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..

Leave a Reply