नवीन समाचार, बाजपुर, 2 अगस्त 2024 (Objectionable photos of Lady teacher got Viral)। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की अध्यापिकाओं के अश्लील कार्टून सोशल मीडिया पर वायरल किये गये हैं। इस पर कॉलेज प्रबंधन और अध्यापिकाओं में भारी रोष है। अध्यापिकाओं ने स्कूल में ही कोतवाल को बुलाकर ज्ञापन सौंपा और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।
4 माह पहले शुरू हुआ था विवाद (Objectionable photos of Lady teacher got Viral)
कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र खत्री और प्रबंधक सुनील खन्ना ने बताया कि लगभग चार महीने पहले एक अध्यापिका की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की गई थी। इस संबंध में पांच अप्रैल को कोतवाली में तहरीर दी गई थी, लेकिन मामला साइबर क्राइम का होने के कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
करीब दो महीने की चुप्पी के बाद विद्यालय की अन्य अध्यापिकाओं के कार्टून बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए। इससे अध्यापिकाओं की छवि को नुकसान पहुंचा। कार्रवाई न होने पर अध्यापिकाओं ने प्रबंधन को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान कोतवाल नरेश चौहान ने विद्यालय में आकर प्रबंधन और अध्यापिकाओं से वार्ता की और अपराधी का पता लगाने के लिए दस दिन का समय मांगा। प्रधानाचार्य प्रीति रस्तोगी के नेतृत्व में ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर सुनील खन्ना, हरिओम सिंघल, नरेश गोयल, गुरदीप सिंह, संजय गोयल, और गौरव हांडा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (Objectionable photos of Lady teacher got Viral)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Objectionable photos of Lady teacher got Viral, Social Media, Bajpur, Objectionable Photo, Video, Viral Video, obscene cartoons of teachers viral,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।