नवीन समाचार, देहरादून, 19 फरवरी 2025 (Congress MLA Harish Dhami Praised Pushkar Dhami)। उत्तराखंड कांग्रेस के विधायक हरीश धामी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कार्य कर रही सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का कर्तव्य है कि सरकार अगर अच्छा काम करे तो उसकी सराहना की जाए और यदि कोई कमी हो तो उसे उजागर किया जाए।
राष्ट्रीय खेलों की सफलता को बताया ऐतिहासिक
File Photo
हरीश धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन को उत्तराखंड के खेल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय करार दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शानदार ढंग से संपन्न हुआ, जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार की सराहना होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री व उनकी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम निर्माण की अपील
हरीश धामी ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि वह खेलों को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियमों का निर्माण कराए। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि सरकार खेलों पर विशेष ध्यान दे, तो उत्तराखंड के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखने की सलाह
उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। इसके लिए गांवों में खेल के मैदानों का निर्माण जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से युवाओं को नशे की लत से दूर किया जा सकता है। वर्तमान में बड़ी संख्या में युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं, जिसे रोकने के लिए खेल एक कारगर उपाय साबित हो सकता है।
पहले भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री की तारीफ
हरीश धामी, जो धारचूला क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं, पहले भी कई मौकों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की सराहना कर चुके हैं। यहां तक कि जब पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए विधानसभा चुनाव हार गए थे, तब हरीश धामी ने अपनी सीट उनके लिए छोड़ने की पेशकश तक कर दी थी। उनकी इस भूमिका को लेकर वे राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बने थे। यह भी देखें :
हरीश धामी कांग्रेस के तेजतर्रार और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं, लेकिन कई बार उनकी बयानबाजी से पार्टी असहज भी महसूस करती है। बावजूद इसके, वे अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं और जनहित के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। (Congress MLA Harish Dhami Praised Pushkar Dhami)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।