नवीन समाचार, रुद्रपुर, 7 अप्रैल 2023। (Discussions of the return of the Congress MLA to the BJP, who raised questions on the leadership from the meetings, intensified) किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के गत दिवस नेतृत्व पर सवाल उठाने के बाद खलबली मची हुई है। इसी बीच भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी के बाद आज केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने तिलक राज से मुलाकात की है। वहीं हरीश रावत भी बेहड़ से मिले हैं। इससे पूर्व में भाजपा में रहे बेहड़ की ‘घर वापसी’ की चर्चाओं को पर लग गए हैं। यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : ‘नजारों के प्रदेश’ को ‘मजारों का प्रदेश’ बनाने का शडयंत्र !
बताया गया है कि काफी समय पहले बेहड़ का किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद से कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता उनसे मिलने नहीं पहुंचा है। इधर गत दिवस धामी सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने तिलक राज बेहड़ से उनके घर जाकर मुलाकात की थी। इसके बाद बेहड़ के सुर बदले नजर आए। यह भी पढ़ें : सुबह का सुखद समाचार: इन गर्मियों में एक नए रूट से प्रकृति के अनछुवे नजारे लेते हुए सैलानी आ सकेंगे नैनीताल
उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाए। इधर गुरुवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी तिलक राज बेहड़ के घर पहुंचे। भाजपा के दो बड़े नेताओं की तिलक राज बेहड़ से मुलाकात करने के बाद इन चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया। वहीं, आज कांग्रेस के बड़े नेता हरीश रावत भी तिलक राज बेहड़ से मिलने पहुंचे, दोनों के बीच बंद कमरे में करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। यह भी पढ़ें :उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने किया दर्जनों न्यायाधीशों के स्थानांतरण
इन मुलाकातों के राजनीतिक गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि हरीश रावत ने अपनी मुलाकात में सिर्फ उनकी कुशलक्षेम जानने की बात कही। बताया गया है कि आज हरीश रावत चार दिवसीय प्रवास पर अपने गांव मोहनरी जा रहे हैं। ऐसे में रास्ते में रुद्रपुर में उन्होंने किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ और व्यापारियों से मुलाकात की। यह भी पढ़ें : नैनीताल: विद्यालय प्रबंधन के उत्पीड़न से कर्मचारी ने पिया सेनेटाइजर, विद्यालय कर्मचारी संघ ने दी आंदोलन की धमकी
इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो हंगामा मचा हुआ है, वह जल्द ठीक हो जाएगा। इस समय बड़ी चुनौतियां संविधान और लोकतंत्र को बचाने और कांग्रेस को ताकत देने की है। लिहाजा, अभी पूरा ध्यान इस ओर होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इन चुनौतियों का डट कर मुकाबला करना चाहिए। यह भी पढ़ें : नैनीताल: माता-पिता घर में लड़ने में व्यस्त थे, तभी 10 साल का मासूम अकेले पहुंचा थाने, बोला-पुलिस अंकल…
(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य नवीन समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।