Breaking News : धामी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, देखें कौन बने मंत्री, 4 साल बाद पूरी टीम के साथ चुनावी तैयारी की ओर बढ़ेगी सरकार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 20 मार्च 2026 (Proposed Dhami Cabinet Expension)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में आज प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। नवरात्र (Navratri) के दूसरे दिन लोक भवन (Lok Bhawan) में राज्यपाल गुरमीत सिंह (Gurmit Singh) ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। लंबे समय से प्रतीक्षित इस विस्तार को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

खजान दास, भरत चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा व राम सिंह कैड़ा ने शपथ ली है। पांच मंत्रियों में सबसे पहले शपथ लेने पहुंचे राजपुर विधायक खजान दास दूसरी बार मंत्री बने हैं। इससे पूर्व वे निशंक की सरकार में खेल, समाज कल्याण एवं शिक्षा मंत्री रहे हैं। भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली। नये मंत्रिमंडल विस्तार में 4 नये मंत्री प्रदेश के गढ़वाल मंडल से और केवल एक कुमाऊं मंडल से हैं। इसे क्षेत्रीय असंतुलन के रूप में देखा जा रहा है। हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले। अब कैबिनेट में गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के चार मंत्री हैं। तीन विधायक पहली बार  कैबिनेट मंत्री बने देखें मंत्रिमंडल का विस्तार लाइव :

7 मंत्रियों से चल रही थी सरकार, अब पूरी होगी 12 सदस्यीय संरचना

Proposed Dhami Cabinet Expension

मुख्यमंत्री धामी अब तक 12 सदस्यीय क्षमता वाले मंत्रिमंडल को केवल 7 मंत्रियों के साथ संचालित कर रहे थे और अधिकांश विभाग अपने पास रखे हुए थे। यह उनकी प्रशासनिक पकड़ और राजनीतिक क्षमता को दर्शाता है, लेकिन अब कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने और चुनाव में लगभग एक वर्ष शेष रहने के कारण मंत्रिमंडल विस्तार को आवश्यक माना जा रहा है। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी, जिसके कारण प्रारंभ से ही मंत्रिमंडल के तीन पद रिक्त थे।

इसके बाद 26 अप्रैल 2023 को परिवहन मंत्री चंदन रामदास (Chandan Ramdas) के निधन से एक और पद रिक्त हो गया। वहीं 16 मार्च 2025 को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Agrawal) के विवादित बयान के बाद पद छोड़ने से एक अतिरिक्त पद खाली हो गया। इस प्रकार वर्तमान में धामी मंत्रिमंडल में कुल पांच पद रिक्त चल रहे थे। किन आधारों पर होगा चयन

सूत्रों के अनुसार नए मंत्रियों का चयन विधायकों के पिछले चार वर्षों के कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर किया गया है। साथ ही मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन (Regional Balance), जातीय संतुलन (Caste Balance), वरिष्ठता (Seniority) और युवा प्रतिनिधित्व (Youth Representation) को ध्यान में रखा जा रहा है। महिला प्रतिनिधित्व को भी प्राथमिकता देने की बात सामने आ रही है।

संभावित नाम यह थे

उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजनीतिक चर्चा के अनुसार खजान दास (Khajan Das) के मंत्री बनने की संभावना अधिक बताई जा रही थी। मुन्ना सिंह चौहान (Munna Singh Chauhan) का नाम भी सामने थे, हालांकि उनके इस बार भी अवसर से चूकने की संभावना जताई जा रही थी। अन्य संभावित नामों में प्रदीप बत्रा (Pradeep Batra), मदन कौशिक (Madan Kaushik), या आदेश चौहान (Adesh Chauhan), तथा भरत सिंह चौधरी (Bharat Singh Chaudhari), सुरेश चौहान (Suresh Chauhan) या दुर्गेश्वर लाल (Durgeshwar Lal) शामिल बताए जा रहे थे।

इनके अलावा नैनीताल जनपद से राम सिंह कैड़ा (Ram Singh Kaida) या डॉ. मोहन बिष्ट (Dr Mohan Bisht), बागेश्वर से सुरेश गड़िया (Suresh Gadiya) और नाराज चल रहे विधायकों बिशन सिंह चुफाल (Bishan Singh Chufal) और अरविंद पांडे (Arvind Pandey)के नाम भी चर्चा में थे।

आगे क्या बदलाव संभव

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सरकार जल्द ही निगमों, बोर्ड और आयोगों में भी नियुक्तियां कर सकती है। सूत्रों के अनुसार लगभग दो दर्जन पदों पर दायित्वधारी बनाए जा सकते हैं, जिससे संगठन और सरकार के बीच संतुलन मजबूत करने का प्रयास होगा।

क्यों महत्वपूर्ण है यह विस्तार

यह विस्तार केवल पद भरने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की राजनीतिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्या इससे सरकार की कार्यक्षमता और जनसंतुलन मजबूत होगा? क्या इससे संगठन में संतुलन बनेगा और नाराजगी दूर होगी? ये प्रश्न अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च 2022 को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी और अब चार वर्ष पूरे होने से पहले अपनी पूरी टीम के साथ चुनावी तैयारी में उतरने जा रहे हैं। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Proposed Dhami Cabinet Expension) :

Proposed Dhami Cabinet Expension, Uttarakhand News, Dehradun News, Hindi News, Uttarakhand Cabinet Expansion Dhami Government 2026, Pushkar Singh Dhami Cabinet Reshuffle Analysis India, Political Strategy Before Election Uttarakhand, Minister Selection Criteria Regional Caste Balance India, Uttarakhand Government Cabinet Vacancy Update, BJP Leadership Changes Uttarakhand Politics, State Governance Policy Decision Cabinet Expansion, Upcoming Election Preparation Uttarakhand Government, Regional Representation Cabinet Formation India, #CabinetExpansion #UttarakhandPolitics #DhamiGovernment #PoliticalStrategy #GovernanceIndia #ElectionPreparation #PublicAdministration #LeadershipUpdate #PolicyMaking #StatePolitics

Leave a Reply