नवीन समाचार, देहरादून, 20 मार्च 2024 (Mother of 2Children Raped Pretext of getting Job)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून एक दरिंदा एक महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर साथ ले गया और फिर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की अवस्था में एक होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और फिर उसे वहीं होटल में छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला दो बच्चों की मां है।
एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि 32 वर्षीय पीड़िता का पति एक टेंट हाउस में हेल्पर का काम करता है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी पत्नी को सिद्धार्थ नाम के परिचित ने फोन किया। उसने पीड़ित की पत्नी को सेलाकुई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
बायोडाटा लेकर अपने पास बुलाया (Mother of 2Children Raped Pretext of getting Job)
आरोपित ने पीड़िता को 18 मार्च को बायोडाटा लेकर अपने पास बुलाया। पीड़िता वहां गई तो आरोपित उसे अपने साथ सेलाकुई की तरफ ले गया। रास्ते में खाने और पीने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। पीड़िता बेहोश हो गई तो नंदा की चौकी इलाके में जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद एक होटल में छोड़कर फरार हो गया। (Mother of 2Children Raped Pretext of getting Job)
पीड़िता को हल्का होश आया तो वह होटल से बाहर निकली। तब तलाश कर रहे पति ने उसे ढूंढ़ा। इस दौरान पीड़िता ने आपबीती बताई। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित सिद्धार्थ नाम के युवक के विरुद्ध दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला दो बच्चों की मां है। पुलिस फरार आरोपित की तलाश कर रही है। (Mother of 2Children Raped Pretext of getting Job)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Mother of 2Children Raped Pretext of getting Job)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
