भवाली में नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने का मामला, आरोपित गिरफ्तार, ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन और बाजार बंद से बढ़ा तनाव

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 5 फरवरी 2026 (Bhowali Love Jihad Case)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद अंतर्गत भवाली (Bhowali) थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद गुरुवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी के साथ ही हिंदूवादी संगठनों ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया और बाजार बंद कराए। यह प्रकरण इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें नाबालिग की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, सामाजिक शांति और विधिक प्रक्रिया से जुड़े गंभीर प्रश्न एक साथ सामने आए हैं। देखें संबंधित वीडिओ :

(Bhowali Love Jihad Case)पुलिस के अनुसार चार फरवरी 2026 को सीएचसी भवाली से सूचना मिली थी कि 17 वर्ष 2 माह की नाबालिग किशोरी छह माह की गर्भवती है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों से संपर्क कर पीड़िता की माता की शिकायत के आधार पर थाना भवाली में साहिल हुसैन (Sahil Hussain) उम्र 24 वर्ष, निवासी भवाली के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) तथा भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की बलात्कार के लिए नियत धारा 64 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया और आरोपित को पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन में पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर पांच फरवरी 2026 को आरोपित को तत्काल अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपित का फॉरेंसिक और चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1335224747

मामले की सूचना कैसे आई सामने

नैनीताल के पुलिस अधीक्षक-अपराध डॉ. जगदीश चंद्र (Dr. Jagdish Chandra) ने बताया कि चिकित्सालय से मिली सूचना के बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्यवाही की। परिजनों की शिकायत के आधार पर अभियोग दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले की विवेचना विधिक प्रक्रिया के अनुरूप जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपित टैक्सी चालक है और उसका पता कपड़े सिलने का कार्य करता है।

प्रदर्शन और बाजार बंद

घटना की जानकारी फैलते ही गुरुवार दोपहर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में भवाली की सड़कों पर उतरे। संगठनों ने आरोप लगाया कि बाहरी क्षेत्र से आए युवक ने स्थानीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपराध किया। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद व्यापारियों से दुकानों के शटर बंद करने का आग्रह किया गया, जिससे कई स्थानों पर बाजार बंद रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था बनाए रखी।

पुलिस का रुख और कानूनी प्रक्रिया

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले में कानून के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। नाबालिग से संबंधित अपराधों में पॉक्सो अधिनियम के प्रावधान सख्त हैं और जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर संपत्ति जब्तीकरण की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर पुलिस की निगरानी बनी हुई है और उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें :  फरवरी में बिजली महंगी, एफपीपीसीए बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं पर एक वर्ष में 7वीं बार बढ़ा आर्थिक बोझ

सामाजिक और प्रशासनिक प्रभाव

यह मामला नाबालिगों की सुरक्षा, अभिभावकीय निगरानी, सामाजिक जागरूकता और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता को रेखांकित करता है। साथ ही, किसी भी संवेदनशील प्रकरण में अफवाहों और भावनात्मक आरोपों से बचते हुए विधिक प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखना प्रशासन और समाज दोनों के लिए आवश्यक है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

यह भी पढ़ें :  सरकारी पेंशन के बावजूद ले रहे वृद्धावस्था और विधवा पेंशन, 1363 अपात्र सेवानिवृत्त कर्मियों पर जांच की आंच
Tags (Bhowali Love Jihad Case) :

Bhowali Love Jihad Case, Bhowali Minor Pregnancy Case, Nainital POCSO Act Arrest, Minor Girl Protection Law India, Police Action In Sensitive Cases, Public Protest And Law Order Uttarakhand, Child Safety Legal Process, Juvenile Justice Enforcement India, Crime Investigation Nainital, Women And Child Protection Policy, Law And Order Situation Uttarakhand, #ChildProtectionLaw #POCSOActIndia #LawAndOrder #WomenSafety #JuvenileJustice #PublicProtest #PoliceAction #UttarakhandNews 

डॉ.नवीन जोशी
डॉ.नवीन जोशी

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, 'कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन 'नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड' के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

Articles: 2547

Leave a Reply