नवीन समाचार, नैनीताल, 14 अगस्त 2024 (Nainital-Liquor shops will remain close tomorrow)। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर उत्तराखंड राज्य सहित नैनीताल जनपद में सभी मदिरा की दुकानें कल यानी गुरुवार को बंद रहेंगी। इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जनपद में सभी देशी और विदेशी शराब की दुकानें, बार और अन्य एल्कोहल से संबंधित थोक व फुटकर प्रतिष्ठान स्वतंत्रता दिवस पर पूर्णतः बंद रहेंगे।
इसलिये बंद रहेंगी दुकानें (Nainital-Liquor shops will remain close tomorrow)
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में ड्राई डे रहेगा, जैसा कि अन्य राष्ट्रीय पर्वों पर भी लागू किया जाता है। माना जाता है कि इस आदेश का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के दिन समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखना है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। (Nainital-Liquor shops will remain close tomorrow)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Nainital-Liquor shops will remain close tomorrow, Uttarakhand News, Liquor shops, will remain closed, Uttarakhand, Nainital, 15 August,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













