पुलिस पर गोलीबारी के आरोपित की जमानत याचिका खारिज, साथ ही पढ़ें खुर्पाताल के खेल मैदान विवाद और समर्थ पोर्टल के खुलने का समाचार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 3 जनवरी  2026 (Nainital News 3 Jan 2026)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में पुलिस और एसटीएफ पर फायरिंग से जुड़े मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। खनस्यूं थाना क्षेत्र के इस गंभीर प्रकरण में आरोपित यशोद सिंह मेहरा की जमानत याचिका न्यायालय द्वारा निरस्त कर दी गई। निर्णय से यह स्पष्ट संदेश गया है कि पुलिस बल पर हमले जैसे अपराधों में नरमी नहीं बरती जाएगी।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई थी फायरिंग

Nainital News 3 Jan 2026न्यायालय को अवगत कराया गया कि 6 दिसंबर 2025 को कुमाऊं एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि खनस्यूं क्षेत्र में जंगली जानवरों के अवैध शिकार के बाद उनकी पित्त की थैली ऊंचे दामों पर बेची जा रही है। सूचना के आधार पर टीम छेड़ाखान नर्सरी के समीप पहुंची, जहां जंगल में छिपे व्यक्तियों ने पुलिस और एसटीएफ दल पर जान से मारने की नीयत से फायर किया।

पुलिस कर्मी और राहगीर गंभीर रूप से घायल

फायरिंग की घटना में आरक्षी भूपेन्द्र मर्तोलिया को सीने और पेट के पास गोली के छर्रे लगे, जबकि एक राहगीर नर सिंह को जबड़े में गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों के आग्नेयास्त्र से घायल होने की पुष्टि हुई है। आरक्षी भूपेन्द्र मर्तोलिया का उपचार अभी भी चिकित्सालय में चल रहा है।

अभियोजन के तर्क और न्यायालय की टिप्पणी

अभियोजन के अनुसार घटना के बाद सह-आरोपित सुंदर सिंह रेकुड़ी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि यशोद सिंह मेहरा फरार हो गया था और बाद में उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। राज्य की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ने दलील दी कि आरोपित मुख्य भूमिका में है और जमानत मिलने पर उसके फरार होने की आशंका है। न्यायालय ने अभियोजन के तर्कों, चिकित्सीय साक्ष्यों और अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।

कानून व्यवस्था पर कड़ा संदेश

इस आदेश को कानून व्यवस्था और वन्यजीव अपराधों के विरुद्ध सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। यह फैसला उन मामलों में भी नजीर बनेगा, जहां सुरक्षा बलों पर हमले किए जाते हैं।

खुर्पाताल के खेल मैदान विवाद पर जांच समिति पहुंची, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण की मांग की

नैनीताल। नैनीताल जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती खुर्पाताल में लंबे समय से चले आ रहे खेल मैदान केविवाद के मामले में आज शिक्षा विभाग की जांच समिति मौके पर पहुंची। यहां प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के द्वारा लंबे समय से खेल मैदान में ताला लगा दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने इस संबंध में पहले भी खुली बैठक कर विरोध दर्ज कराया था।

ग्रामीणों का कहना है कि यह खेल मैदान ग्राम सभा के अधीन है और वर्षों से सामुदायिक उपयोग में रहा है, जबकि प्रधानाध्यापक का दावा है कि मैदान विद्यालय का है। इस मुद्दे पर हुई खुली बैठक में क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य और ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने स्पष्ट कहा कि विद्यालय के खेल मैदान ग्राम सभा के अंतर्गत आते हैं और उनमें ताला लगाना उचित नहीं है। विधायक ने सुझाव दिया कि यदि गेट आवश्यक है तो उसकी चाबी ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक और उद्यान विभाग के पास रखी जाए, लेकिन मैदान को बंद नहीं किया जाए।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बड़े भाई ने सगे भाई की जान ली, लोटे से वार और तखत पर पटक-पटक कर मार डाला.. आरोपित का पहले से भी आपराधिक इतिहास...

इधर आज इस माममले मे शिक्षा विभाग सेे खंड शिक्षा अधिकारी कैना के द्वारा गठित जांच समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी ऐसे आदेश को स्वीकार नहीं करेंगे जिससे खेल मैदान पर ताला लगे रहे। ग्रामीणों की मांग है कि प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका का अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए, क्योंकि उसी परिसर में पंचायत घर, उद्यान विभाग, जूनियर हाईस्कूल और संकुल भवन भी स्थित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से ग्राम सभा के अधीन रहे खेल मैदान पर ताला लगाना पूरी तरह अनुचित है। अब जांच रिपोर्ट के बाद अधिकारियों की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिये समर्थ पोर्टल खुला

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत लागू पाठ्यक्रम के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्त तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षाओं के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भरने के लिये समर्थ पोर्टल को आगामी 5 जनवरी की शाम 5 बजे तक के लिये खोल दिया है। विवि के कुलसचिव की ओर से जानकारी देते हुए परीक्षार्थियों से नियत तिथि से पहले परीक्षा के आवेदन पत्र भरने और फीस जमा करने को कहा है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

यह भी पढ़ें :  हाई कोर्ट के आदेश पर उपनल कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन का शासनादेश जारी; वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंडसे संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital News 3 Jan 2026): 

Nainital News 3 Jan 2026, Nainital Court Bail Rejected News, Police Firing Case Uttarakhand, STF Operation Firing Incident, Nainital District Court Order, Bail Plea Rejected In Serious Crime, Uttarakhand Forest Crime Case, Police Injured In Firing News, Indian Penal Code Serious Offence, Nainital Crime Update Hindi, Uttarakhand Law And Order News, Court Decision Police Attack Case, STF Forest Department Action, Criminal Case Bail Hearing, Nainital Court News Today, Uttarakhand Crime Report, #UttarakhandNews, #NainitalNews, #HindiNews, #CrimeNews, #CourtDecision

Leave a Reply