नवीन समाचार, नैनीताल, 04 सितंबर 2024 (Nainital SSP suspended a police personnel suspended)। कल 3 सितंबर को हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक पुलिस कार्मिक को निलंबित कर दिया है।
पुलिस कर्मी ने की यह गलती (Nainital SSP suspended a police personnel suspended)
नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा में पाया गया कि थाना कालाढूंगी के आरटी सेट ड्यूटी पर नियुक्त वरिष्ठ आरक्षी देशराज सिंह ने घटना की सूचना चौकी बैलपड़ाव को न देकर अपने कर्तव्य में लापरवाही बरती। इस गंभीर लापरवाही के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया कि शहर की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
साथ ही चेताया है कि लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना के आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, और जल्द ही चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (Nainital SSP suspended a police personnel suspended)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Nainital SSP suspended a police personnel, Nainital SSP, police personnel suspended, Nainital News, Haldwani News, Police Action, Policeman Suspend,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















You must be logged in to post a comment.