नैनीताल : भौतिकी का नोबल पुरस्कार जीतने वाली प्रो. एंड्रिया का नैनीताल से है खास संबंध

-‘टीएमटी’ परियोजना के लिए भौतिकी का नोबल पुरस्कार जीतने वाली एंड्रिया के सहयोगी रहे हैं एरीज नैनीताल के डा. पांडे नवीन समाचार, नैनीताल, 9 नवम्बर 2020। वर्ष 2020 का भौतिकी के लिए नोबल पुरस्कार ‘टीएमटी’ यानी ‘थर्टी मीटर टेलीस्कोप’ यानी दुनिया की सबसे बड़ी 30 मीटर व्यास यानी फुटबॉल के मैदान जितनी बड़ी दूरबीन की … Read more

डीएलएड प्रशिक्षितों ने उठाई छोटी सी मांग, पर क्या सरकार सुनेगी ?

नवीन समाचार, नैनीताल, 2 नवम्बर 2020। केंद्र सरकार के निर्देशों पर एनआईओएस यानी राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षितों ने बहुत छोटी सी मांग उठाई है। उनका कहना है कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर शुरू होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया में डीएलएड व बीएड-टीईटी परीक्षा … Read more

चीन के दबाव में कालापानी पर नेपाल का दावा भ्रामक और झूठा : कार्की

-हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा विकट परिस्थितियों के बावजूद सीमावर्ती नागरिकों का देशप्रेम का जज्बा अनुकरणीय -अगले साथ अगस्त 2021 में आदि कैलाश महोत्सव का आयोजन करेगा हिजामं नवीन समाचार, नैनीताल, 18 अक्टूबर 2020। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री भगवान कार्की ने एक सप्ताह पूर्व से भारत-नेपाल व चीन … Read more

आईएसबीटी तो गौलापार में ही चाहिए, लोगों ने बुद्ध पार्क में किया अनशन व प्रदर्शन

आईएसबीटी तो गौलापार में ही चाहिए, लोगों ने बुद्ध पार्क में किया अनशन व प्रदर्शन डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के … Read more

मोदी होने के मायने….

PM Modi in Uttarakhand

डॉ.नवीन जोशी, नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आप कटु आलोचक हो सकते हैं। उनके संबोधनों में प्रस्तुत आंकड़े कई बार गलत व बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गऐ हो सकते हैं। उनके द्वारा किए गये नोटबंदी, कोरोना से निपटने में लगाए गए ‘लॉक डाउन’ के फैसलों को आप भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पेश किये गए … Read more

हनुमानगढ़ी में पर्यटन के लिए मौजूद है एक अनछुवा आयाम

-हिरन प्रजाति के वन्य जीवों से गुलजार है यह क्षेत्र, बन सकते हैं पर्यटन का नया जरिया
नवीन समाचार, नैनीताल, 06 सितंबर 2020। जैव विविधता से परिपूर्ण सरोवरनगरी का हनुमानगढ़ी क्षेत्र इन दिनों हिरन प्रजाति के वन्य जीवों से गुलजार है। इस मौसम में यहां हिरन प्रजाति के घुरड़ों के कई सारे झुंड कई बार नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी आसानी से नजर आ जाते हैं। खुले में वन्य जीवों को इस तरह सड़क के पास खुले में घूमते देखना आम लोगों के लिए भी अनूठा व रोमांचक अनुभव होता है। सामान्यतया मानवों से दूर भागने वाले ये वन्य जीव हालिया समय से यहां लगातार वाहनों एवं लोगों के गुजरने से भी अधिक डरते नहीं हैं और अपनी जगह पर बने रहकर लोगों को फोटो खींचने का मौका भी देते हैं।
उल्लेखनीय है कि हनुमानगढ़ी क्षेत्र सूर्यास्त तथा सर्दियों में खूबसूरत ‘विंटर लाइन’ के प्राकृतिक दृश्यों के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। साथ ही यहां बाबा नीब करौरी द्वारा स्थापित, कई नई-पुरानी फिल्मों में दिख चुका हनुमानगढ़ी मंदिर, स्वामी लीला शाह का आश्रम जहां कभी विवादित धर्म गुरु आशाराम भी रहा था, तथा चेचक व छोटी-बड़ी माता आदि त्वचा संबंधी रोगों के निदान के लिए जाना जाने वाला माता शीतला देवी का मंदिर भी स्थित है, और इन्हें देखने के लिए प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में सैलानी व श्रद्धालु आते हैं। गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी व मोदी जी की धर्मपत्नी जशोदा बेन भी आए थे। गौरतलब है कि वन विभाग ने इस क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पहाड़ी घर व छतरियों युक्त पार्क बनाए हैं, तथा हनुमानगढ़ी मोड़ पर भी इन दिनों पार्क बनाए जा रहे हैं। ऐसे में यहां घुरड़ों की मौजूदगी इस क्षेत्र के पर्यटन महत्व को एक नया आयाम दे सकती है।

यह भी पढ़ें : झील के साथ ही खूबसूरत झरने भी बन सकते हैं नैनीताल की पहचान

नवीन जोशी, नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सरोवरनगरी नैनीताल की वैश्विक पहचान केवल नगर के भीतर के नैनी सरोवर व अन्य आकर्षणों की वजह से नहीं, इसके बाहरी क्षेत्रों की खूबसूरती के समग्र से भी है। और यह खूबसूरती भी सैलानियों को सर्वाधिक आकर्षित करने वाले ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन के दौरान की ही नहीं, वरन वर्ष भर और कमोबेस हर मौसम में अलग-अलग रूपों में कुदरत द्वारा उदारता से बरती जाने वाली नेमतों की वजह से भी है। मौजूदा वर्षा काल की ही बात करें तो इस मौसम में जहां पहाड़ की कमजोर प्रकृति की वजह से होने वाले खतरों की वजह से कम संख्या में सैलानी यहां आने का रुख कर पाते हैं, परंतु यही समय है जब यहां प्रकृति सुंदरी को उसकी वास्तविक सुंदरता को मानो नहा-धो कर साफ-स्वच्छ हुई स्थिति में देखा जा सकता है।

Read more

कोरोना काल में ऐसा भी: हल्द्वानी में पुलिस ने पकड़े दो चोर, पर चोर हुए बाहर-पुलिस कर्मी ‘अंदर’..

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 20 अगस्त 2020। कोरोना काल में ऐसी घटनाएं भी हो रही हैं। हल्द्वानी मंडी पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा। उनका मेडिकल कराया तो उनमें से एक कोरोना संक्रमित निकला। इससे महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद चोरों को पकड़ने वाले छह पुलिस कर्मियों को क्वारंटाइन करना पड़ गया ताकि … Read more

काबीना मंत्री ने किया 426.93 लाख से बनने वाले रोडवेज डिपो व पार्किंग का शिलान्यास, दो करोड़ और दिये..

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 अगस्त 2020। प्रदेश के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने ने सोमवार को भवाली में 426.93 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक रोडवेज डिपो व मल्टी स्टोरी पार्किंग का शिलांन्यास किया। इस मौके पर अपने संबोधन में श्री आर्य ने कहा कि भवाली में बनने वाला आधुनिक … Read more

कुमाउनी भाषा का इतिहास

तारा चंद्र त्रिपाठी की पुस्तक ‘मध्य पहाड़ी भाषाओं का ऐतिहासिक स्वरूप’ पुस्तक में इतिहासकार मदन चंद्र भट्ट की पुस्तक ‘कुमाऊं की जागर कथायें’ के आधार पर कुमाउनी के शाके 911 यानी यान 989 और गढवाली के शाके 1377 यानी सन् 1455 तक के दान पत्र मिलने की बात कही गई है। सन् 989 के राजा … Read more

ब्रेकिंग: इतिहास में पहली बार जुलाई माह में 10.9 फिट स्तर होने के बाद आज नैनी झील से छोड़ दिया गया पानी

-इससे पहले 29 जुलाई 2011 को झील का जल स्तर 8.7 फीट पहुंचने पर गेट खोले गए थे-2018 के बाद से नहीं खोले गए हैं नैनी झील के गेट नवीन समाचार, नैनीताल, 28 जुलाई 2020। जी हां, इतिहास में पहली बार जुलाई माह में 10.9 फिट स्तर होने के बाद आज ठीक सुबह साढ़े नौ … Read more

कोरोना पर सबसे बड़ी खबर: नैनीताल के सबसे बड़े मनुमहारानी होटल में ‘ले ऑफ’, 80 कर्मचारियों को मिलेगा सिर्फ आधा वेतन

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 जुलाई 2020। कोराना की महामारी का कानूनी तौर पर सबसे पहला शिकार पर्यटननगरी सरोवरनगरी का सबसे बड़ा होटल मनुमहारानी हुआ है। पिछले तीन माह से भी अधिक समय से बंद होने के बावजूद अपने कर्मचारियों को पूरा वेतन दे रहे होटल प्रबंधन ने होटल में कानूनी तौर पर ‘ले-ऑफ’ (छंटनी) घोषित … Read more

अब महिलाओं को हर मुसीबत में मदद करेगी ‘सखी’, बस करना होगा एक टॉल फ्री नंबर पर फोन

नवीन समाचार, नैनीताल, 11 जुलाई 2020। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विमर्श संस्था की ओर से टॉल फ्री सखी हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत कर दी गई है। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने शनिवार को टोल फ्री नंबर 18002124471 का शुरभारंभ किया। हेल्पलाइन के जरिए सुबह दस से शाम 6 बजे तक कोरोना काल के दौरान … Read more

सरकार को हाईकोर्ट का झटका, 110 करोड़ रुपए खर्चने पर लगाई रोक

नवीन समाचार, नैनीताल, 26 जून 2020। उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने जिला योजना मद में सरकार की ओर से जारी 110 करोड़ रुपये की धनराशि को खर्च करने पर रोक लगा दी है, और राज्य सरकार को इस बारे में चुनाव आयोग से राय मशविरा … Read more

आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ दुराचार मामले में तीन माह में जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश

नवीन समाचार, नैनीताल, 23 जून 2020। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2010 से 2014 के बीच छत्तीसगढ़ निवासी एक 14 वर्षीया नाबालिक के साथ हुए दुराचार मामले में 3 माह में जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में आध्यात्मिक गुरु डा. प्रणव पांड्या आरोपित हैं। मामले की सुनवाई … Read more

रामनगर की चार कॉलोनियों का होगा नियमितीकरण, आयुक्त ने दिये निर्देश

नवीन समाचार, नैनीताल, 16 जून 2020। जनपद के रामनगर नगर की चार कॉलोनियों के नियमितीकरण के हेतु मंडलायुक्त अरविन्द सिंह ह्यांकी ने मंगलवार को आयुक्त कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को ली। बैठक में श्री ह्यांकी ने भरतपुरी, पम्पापुरी, दुर्गापुरी, कौशल्यापुरी कॉलोनियों कि नियमीतिकरण मामले को बेहद गंभीरता से लिया और एसडीएम रामनगर को … Read more