देखने के बावजूद लावारिस के रूप में हुआ 21 वर्षीय युवक का अंतिम संस्कार, निकला व्यवसायी का पुत्र

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

-गंगा में मिले शव की पहचान 21 वर्षीय गौतम अरोड़ा के रूप में, डीएनए परीक्षण की तैयारी जारी

नवीन समाचार, ऋषिकेश, 27 दिसंबर 2024 (Unclaimed turned out to be Son of a Businessman)। इसी माह चार दिसंबर को बैराज जलाशय में मिले अज्ञात शव की पहचान व्यवसायी दिलीप अरोड़ा के पुत्र 21 वर्षीय गौतम अरोड़ा निवासी मनीराम रोड के रूप में हुई है। मृतक के भाई ऋषभ अरोड़ा ने शव की पहचान घड़ी और कड़े के आधार पर की है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर डीएनए परीक्षण के लिए सैंपल सुरक्षित रख लिया है और कोर्ट से अनुमति लेकर परीक्षण करवाने की प्रक्रिया में है।

YOUTH DROWNED IN GANGA, (Unclaimed turned out to be Son of a Businessman)उल्लेखनीय है मृतक के माता-पिता ने तब शव को अपने बेटे के रूप में पहचानने से इनकार कर दिया था, इस कारण शव का अंतिम संस्कार लावारिस के रूप में किया गया था। 

घटना का विवरण

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को 72 सीढ़ी घाट से गौतम अरोड़ा ने गंगा में छलांग लगाई थी। घटना के बाद पुलिस को घाट पर गौतम का मोबाइल और जूते मिले थे। पुलिस और एसडीआरएफ ने गंगा में व्यापक खोज एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन 3 दिसंबर तक कोई सफलता नहीं मिली।

4 दिसंबर को त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल और नवीन डंगवाल ने बैराज जलाशय में सड़े-गले शव को बरामद किया। शव को एम्स की मोर्चरी में पहचान के लिए रखा गया। मृतक के परिजन शव की पहचान करने में असमर्थ रहे, इस कारण 7 दिसंबर को पुलिस ने रीति-रिवाज से शव का लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार कर दिया।

घड़ी और कड़े से पहचान

इधर आज 27 दिसंबर को गौतम के भाई ऋषभ अरोड़ा ने मृतक की घड़ी और कड़े के आधार पर शव की पहचान की। त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस अब शव की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण करवाने की प्रक्रिया में है। इसके लिए कोर्ट से अनुमति ली जाएगी।

व्यापारी परिवार में शोक (Unclaimed turned out to be Son of a Businessman)

गौतम अरोड़ा देहरादून के एक बड़े निजी विश्वविद्यालय का छात्र था। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने कहा कि डीएनए परीक्षण के बाद पहचान को लेकर कोई संदेह नहीं रहेगा। (Unclaimed turned out to be Son of a Businessman)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।  

(Unclaimed turned out to be Son of a Businessman, Rishikesh News, Doobne se Maut, Dehradun News, Rishikesh, Gautam Arora, Unknown Body, Barrage Reservoir, DNA Test, SDRF, Police Investigation, Triveni Ghat, Despite being seen, the last rites of a 21-year-old youth were performed as an unclaimed body, he turned out to be the son of a businessman,)