नवीन समाचार, नैनीताल, 20 मई 2025 (Finance Commission Praised UKGovernments Schemes)। 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की टीम का मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल जनपद में पदार्पण हुआ। इस दौरान पहले दिन आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में टीम ने भीमताल विकास खंड के ग्राम चाफी व अलचौना का भ्रमण कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति व विकास संबंधी चुनौतियों का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व संगठनों से संवाद स्थापित कर सुझाव प्राप्त किए। टीम के स्वागत में छोलिया नृत्य व लोक गीतों के साथ पारंपरिक रीति से अभिनंदन किया गया।
चाफी में टीम ने मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना के अंतर्गत पॉली हाउस नर्सरी का निरीक्षण किया, जहां लिलियम प्रजाति के लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाले फूलों के आयात-निर्यात की जानकारी ली गई। अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया ने पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि की संभावनाएं उजागर करते हुए सरकार द्वारा पलायन रोकने व खेती को बढ़ावा देने हेतु संचालित योजनाओं की सराहना की।
डॉ. पनगढ़िया ने बताया कि उत्तराखंड 16वें वित्त आयोग के दौरे का 26वां राज्य है। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों के आधार पर आयोग जून माह तक केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर की समस्याओं का समाधान भिन्न-भिन्न स्तरों पर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर आयोग के सदस्यगण, आयोग सचिवालय, शासन व प्रशासन के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने दिये सुझाव व खुल कर उठायी मांगें

इसके बाद श्री पूर्णानंद तिवारी राजकीय इंटर कालेज चाफी में ग्रामीणों, महिलाओं व जनप्रतिनिधियों से बैठक कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान पूरन भट्ट, कमला देवी, बलबीर सिंह, हिमांशु पांडे सहित कई ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बात रखी और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप योजनाएं बनाने, वन पंचायतों को जल संरक्षण के प्रयासों हेतु प्रोत्साहन देने तथा पंचायतों को वित्तीय सहायता क्षेत्रफल के आधार पर देने आदि की मांगें रखीं।
इसके अतिरिक्त डिजिटल कनेक्टिविटी, ग्रामीण सड़कों का सुधार, वन्य जीवों से फसलों की रक्षा हेतु तारबाड़ व सोलर लाइट की व्यवस्था तथा फल-फूल के भंडारण के लिए कोल्ड चेन की स्थापना के सुझाव भी दिये गये। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने पंचायतों की भूमिका को रेखांकित करते हुए क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर आधारित नीति निर्माण की जरूरत बताई।
स्टॉलों में दिखी नारी सशक्तिकरण व ग्रामीण अर्थव्यवस्था कीे मजबूती (Finance Commission Praised UKGovernments Schemes)
इस दौरान इंटर कालेज परिसर में विभिन्न विभागों व सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर टीम ने स्थानीय उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। यह प्रदर्शनी नारी सशक्तिकरण व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में उल्लेखनीय पहल रही। (Finance Commission Praised UKGovernments Schemes)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Finance Commission Praised UKGovernments Schemes, Nainital News, Uttarakhand News, 16th Finance Commission’s Uttarakhand Visit, Central Finance Commission, Dr. Arvind Panagariya, Nainital Visit, Bhowali Region, Bhimtal Development Block, Chafi Village, Alchauna Village, Uttarakhand Government Schemes, Horticulture Development, Polyhouse Nursery, Lilium Flower Farming, Rural Development, Women’s Empowerment, Cold Chain Storage, Digital Connectivity, Wildlife Protection, Panchayati Raj, Traditional Welcome, Local Governance, Rural Economy, Finance Commission praised Uttarakhand government, Schemes to stop migration and promote agriculture in hilly areas,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














