⚖️ उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर उत्तराखंड में बड़े स्तर पर न्यायाधीशों के स्थानांतरण

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 24 अगस्त 2025 (Transfer of Judges in Uttarakhand by High Court)उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रदेश के न्यायिक तंत्र में व्यापक बदलाव किया गया है। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यभर में कई न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण व पदोन्नति की गई है।

ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में प्रमुख बदलाव

(Transfer of Judges in Uttarakhand by High Court) (25 senior official Reshuffled across Uttarakhand (Notification issued for transfer and appointment) (Uttarakhand Bureaucracy Shaken Up-57 Officers (78 SIs Promoted to Inspectors– Major Reshuffleअधिसूचना के अनुसार इंदु शर्मा, तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर को द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह नेहा कुशावाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल का स्थानांतरण कर उन्हें अभिषेक कुमार श्रीवास्तव के स्थान पर उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल का सचिव बनाया गया है।

वहीं नीरज कुमार, चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर को इंदु शर्मा के स्थान पर तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त रवि रंजन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को नैनीताल स्थानांतरित किया गया है।

हरिद्वार व रुद्रपुर में नए पदस्थापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव बीनू गुलयानी को स्थानांतरित कर अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) रुड़की जिला हरिद्वार नियुक्त किया गया है। शमा परवीन, पंचम अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर को नीरज कुमार के स्थान पर चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर नियुक्त किया गया है।

पदोन्नतियां भी हुईं

देहरादून के सिविल न्यायाधीश (जूनियर संभाग) रमेश चंद्र और उत्तरकाशी की सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) मीनाक्षी शर्मा को सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) कैडर में पदोन्नति दी गई है।

अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और देहरादून में फेरबदल

शालिनी दादर, सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) भिकियासेन जिला अल्मोड़ा को उत्तरकाशी में नियुक्त किया गया है। सांची अग्रवाल, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) बाजपुर को डोईवाला (जिला देहरादून) भेजा गया है। विवेक शर्मा, द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून को पुरोला उत्तरकाशी स्थानांतरित किया गया है। हिना कौसर को देहरादून में द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) नियुक्त किया गया है।

हल्द्वानी, खटीमा व अन्य जिलों में नियुक्तियां

हल्द्वानी की न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभांगी गुप्ता को न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 बनाया गया है। आशीष तिवारी, सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की को खटीमा (जिला ऊधमसिंह नगर) भेजा गया है। अवंतिका सिंह चौधरी को सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की नियुक्त किया गया है। उपाधि सिंघल को प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की, जबकि इशांक को प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून बनाया गया है।

यह भी पढ़ें :  Breaking News : आज फिर नैनीताल के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी... आज की धमकी कल से भी अधिक डरावनी भाषा में...

विशेष निर्देश (Transfer of Judges in Uttarakhand by High Court)

इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली को निर्देश दिया है कि वे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कर्णप्रयाग के नियमित पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति होने तक प्रतिमाह एक सप्ताह के लिए कर्णप्रयाग में कैम्प कोर्ट आयोजित करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Transfer of Judges in Uttarakhand by High Court, Uttarakhand men Nyayadhishon ke sthanantaran, Uttarakhand High Court, Judge Transfer, Nainital News, Judicial Officers Transfers, Court Reshuffle, Haridwar Court, Haldwani Court, Dehradun Court, Chamoli Court, Uttarakhand Judiciary,)

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में जीवित रोगी को अभिलेखों में मृत दिखाने के आरोप पर प्रदर्शन, जांच की मांग तेज

 

Leave a Reply