डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 26 फरवरी 2026 (Diksha Murder-Rishabh Tiwari-Imran)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में वर्ष 2021 के बहुचर्चित दीक्षा मिश्रा (Diksha Mishra) हत्या प्रकरण में न्यायालय ने महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी (Prashant Joshi) की अदालत ने आरोपित ऋषभ तिवारी उर्फ इमरान (Rishabh Tiwari alias Imran) को भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा दी है। इस निर्णय को महिला सुरक्षा और पहचान छिपाकर किए गये अपराधों पर कड़ा संदेश माना जा रहा है।
आप यह पूर्व संबंधित समाचार भी पढ़ना चाहेंगे : नैनीताल में जन्मदिन मनाने आई दीक्षा के हत्याकांड में ऋषभ तिवारी उर्फ इमरान दोषी करार, सजा पर सुनवाई 26 फरवरी को आप यह संबंधित वीडिओ भी देखना चाहेंगे :
अभियोजन के अनुसार 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस के दिन मल्लीताल (Mallital) पुलिस कोतवाली के समीप होटल गैलेक्सी (Hotel Galaxy) में यह घटना हुई थी। आरोपित ऋषभ तिवारी उर्फ इमरान, पुत्र इत्वेजामू अद्दीन, निवासी मकान संख्या 220 पटेल नगर (Patel Nagar) गाजियाबाद (Ghaziabad) ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर स्वयं को हिंदू ब्राह्मण बताकर मृतका से परिचय बढ़ाया था और विवाह और निकाह करने का दावा भी किया था, हालांकि अभियोजन के अनुसार ऐसे दावे झूठे पाए गये । आप यह संबंधित वीडिओ भी देखना चाहेंगे :
बताया गया कि 14 अगस्त 2021 की शाम होटल में दो कमरे लिये गये थे। एक कमरे में रिपोर्टकर्ता श्वेता शर्मा (Shweta Sharma) अपनी मित्र अलमास (Almas) के साथ रुकी थीं, जबकि दूसरे कमरे में दीक्षा और आरोपित ठहरे थे। 16 अगस्त को दोनों का फोन रिसीव नहीं होने पर श्वेता और अलमास कमरे तक पहुँचीं, जहां दीक्षा बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिली और आरोपित फरार था।
पोस्टमार्टम और साक्ष्यों से हुई पुष्टि

सूचना पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाकर दम घुटना पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद आरोपित गाजियाबाद चला गया और मृतका की 15 वर्षीय बेटी से धोखे से पासवर्ड व दस्तावेज ले गया।
मामले की सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील कुमार शर्मा (Sushil Kumar Sharma) ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की। अभियोजन ने 17 गवाह प्रस्तुत किये। केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (Central Forensic Science Laboratory) चंडीगढ़ (Chandigarh) के विशेषज्ञों ने घटनास्थल से जब्त डीवीआर संबंधी साक्ष्यों की पुष्टि की।
सभी साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपित को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास के साथ एक लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। साथ ही उत्तराखंड अपराध से पीड़ित सहायता योजना-2013 (Uttarakhand Victim Compensation Scheme 2013) के तहत मृतका की माता को आर्थिक सहायता देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority) नैनीताल को निर्देश दिए गये।
समाज और कानून व्यवस्था के लिए क्यों महत्वपूर्ण
यह निर्णय पहचान छिपाकर संबंध बनाने और गंभीर अपराध करने के मामलों में न्यायिक कठोरता का उदाहरण माना जा रहा है। क्या ऐसे मामलों में जागरूकता और सत्यापन की संस्कृति मजबूत होगी? विशेषज्ञ मानते हैं कि डिजिटल साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच की बढ़ती भूमिका भविष्य में अभियोजन को और सशक्त करेगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Diksha Murder-Rishabh Tiwari-Imran) :
Diksha Murder-Rishabh Tiwari-Imran, Nainital Murder Case Verdict, Diksha Mishra Murder Judgment, IPC 302 Life Imprisonment India, Uttarakhand Court Crime Decision, Identity Fraud Crime India, Mallital Hotel Murder Case, District Court Nainital Order, Victim Compensation Scheme Uttarakhand, Forensic Evidence In Murder Trial, Women Safety Law Enforcement India, #JusticeSystem #IPC302 #WomenSafetyLaw #CourtVerdict #LegalAccountability
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।