उत्तराखंड में देश की पहली महिला मुतवल्ली नियुक्त, समीना सिद्दीकी को मिली ऐतिहासिक जिम्मेदारी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 18 मई 2026 (Indias First Female Mutawalli in UK)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) में वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद वक्फ बोर्ड ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पहली बार एक महिला को मुतवल्ली नियुक्त किया है। देहरादून (DEHRADUN) स्थित वक्फ संचालित मुस्लिम जूनियर हाई स्कूल, नया नगर के प्रबंधन की जिम्मेदारी समीना सिद्दीकी को एक वर्ष के लिए सौंपी गई है। बोर्ड के इस निर्णय को महिला सशक्तीकरण, वक्फ संस्थाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक नियुक्ति के साथ वह देश की पहली महिला मुतवल्ली (वक्फ संपत्ति की प्रबंधक) बनी हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  टेस्ट ड्राइव के बहाने टैक्सी बाइक लेकर फरार हुआ पर्यटक, 10 दिन बाद भी सुराग नहीं, सड़क दुर्घटना में मौत पर पर्यटक पर अभियोग दर्ज और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय

नौ सदस्यीय प्रबंधन बोर्ड की अध्यक्ष बनीं समीना सिद्दीकी

(Indias First Female Mutawalli in UK) उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने रचा इतिहास, पहली महिला मुतवल्ली समीना सिद्दीकी  नियुक्त - uttarakhand waqf board creates history first woman mutawalli  samina siddiqui appointedउत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न सदस्यों की संस्तुति और बोर्ड बैठक में लिये गये निर्णय के आधार पर समीना सिद्दीकी को मुस्लिम जूनियर हाई स्कूल के नौ सदस्यीय प्रबंधन बोर्ड का अध्यक्ष अर्थात मुतवल्ली नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि वक्फ़ या मस्जिद की संपत्ति की व्यवस्था या प्रबंध करने वाला व्यक्ति, संरक्षक मुतवल्ली कहा जाता है।

आदेश में उन्हें विद्यालय की संपत्तियों के रखरखाव, प्रशासनिक कार्यों, वित्तीय प्रबंधन और वक्फ संपत्तियों के संरक्षण से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। साथ ही उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि संस्थान का संचालन निर्धारित नियमों और प्रावधानों के अनुरूप किया जाए।

वक्फ संस्थाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का संकेत

अब तक सामान्यतया वक्फ बोर्ड के अंतर्गत मुतवल्ली पदों पर पुरुषों की नियुक्ति होती रही है। ऐसे में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का यह निर्णय महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे वक्फ संपत्तियों और संस्थानों के संचालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तथा सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में नई दृष्टि विकसित हो सकती है।

समीना सिद्दीकी ने नियुक्ति के बाद कहा कि वह पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों का उपयोग शिक्षा, समाज कल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रभावी ढंग से किया जाएगा।

वक्फ संशोधन अधिनियम के बाद बड़ा प्रशासनिक संकेत

(Indias First Female Mutawalli in UK) Home | Uttrakhand Waqf Boardउत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि वक्फ अधिनियम में संशोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक महिलाओं को वक्फ संपत्तियों में मुतवल्ली के रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी मजबूत होगी।

राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वक्फ संस्थाओं में महिलाओं की भूमिका को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। ऐसे में उत्तराखंड देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां वक्फ प्रशासन में महिला नेतृत्व को औपचारिक रूप से स्थान मिला है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के मेरु परिसर का शिलान्यास, प्रशासनिक समीक्षा, परीक्षा आवेदन, राज्यपाल की आस्था, ईद मिलादुन्नबी कमेटी के चुनाव परिणाम, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की समीक्षा और अभिनेता के बढ़ते पहाड़ प्रेम के समाचार

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : महिला प्राध्यापक की कथित आपत्तिजनक वीडियो की वायरल, साइबर पुलिस हुई सक्रिय, व्यवसायी को फँसाने की थी कोशिश !
Tags (Indias First Female Mutawalli in UK) :

Indias First Female Mutawalli in UK, Uttarakhand News, Dehradun News, Uttarakhand Waqf Board, First Female Mutawalli, Samina Siddiqui, Waqf Amendment Act, Muslim Junior High School Dehradun, Women Empowerment Uttarakhand, Waqf Property Management, Shadab Shams, Minority Affairs Uttarakhand, Women Leadership News, Educational Administration, Social Reform News India, Waqf Board Decision, #UttarakhandNews #DehradunNews #WaqfBoard #WomenEmpowerment #SaminaSiddiqui #FemaleMutawalli #MinorityAffairs #EducationNews #SocialReform #WomenLeadership

Leave a Reply