कुमाऊं विश्वविद्यालय के मेरु परिसर का शिलान्यास, प्रशासनिक समीक्षा, परीक्षा आवेदन, राज्यपाल की आस्था, ईद मिलादुन्नबी कमेटी के चुनाव परिणाम, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की समीक्षा और अभिनेता के बढ़ते पहाड़ प्रेम के समाचार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 18 मई 2026 (Nainital Latest News 18 May 2026)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद में सोमवार को शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक विकास, धार्मिक गतिविधियों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और निर्णय सामने आये। पटवाडांगर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रस्तावित मेरु परिसर का शिलान्यास किया गया, वहीं विश्वविद्यालय ने द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

दूसरी ओर जिलाधिकारी ने लंबित राजस्व वादों, सरकारी भूमि संरक्षण और स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी के चुनाव परिणाम घोषित हुए, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने सफाई कार्मिकों की समस्याओं की समीक्षा की, अभिनेता संजय मिश्रा ने पुत्री का प्रवेश शेरवुड कॉलेज में कराया तथा राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में दर्शन-पूजन किया।

45 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के साथ मेरु परिसर का शिलान्यास

(Nainital Latest News 18 May 2026)कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीसरे प्रस्तावित मेरु परिसर का शिलान्यास सोमवार को उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) की मल्टी डिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी योजना के अंतर्गत पटवाडांगर में विकसित किये जा रहे इस परिसर में दो अकादमिक ब्लॉक, छात्रावास और चार उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किये जाएंगे। इस अवसर पर संरक्षित ‘पटवा उद्यान’ का भी लोकार्पण किया गया।

उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह परिसर उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप, आयुष, जैव प्रौद्योगिकी और आधुनिक विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान देगा। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने बताया कि पीएम ऊषा योजना के अंतर्गत देश के 26 विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत हुई है, जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय भी शामिल है। पटवाडांगर में 26.4 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहे परिसर के प्रथम चरण में दो अकादमिक ब्लॉकों के निर्माण के लिए 2623.36 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा आवेदन प्रक्रिया शुरू

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पोर्टल खोल दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 19 मई से 30 मई 2026 तक संचालित रहेगी।

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने को कहा है। विलंब होने पर 5 जून 2026 तक 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम, बीबीए, बीसीए, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस और योगिक साइंस सहित कई पाठ्यक्रमों को पोर्टल पर सक्रिय किया गया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में ब्रॉडवे होटल पर प्रशासन की कार्रवाई, पानी बहने और गंदगी फैलाने पर 16 हजार का अर्थदण्ड

जिलाधिकारी ने लंबित वादों और स्वच्छता अभियान पर दिया जोर

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1911828829नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक लेते हुए पुराने राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण, सरकारी भूमि संरक्षण और स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपजिलाधिकारियों को तहसीलों का नियमित निरीक्षण कर कमियों को दूर करने और सरकारी भूमि संरक्षण सुनिश्चित करने को कहा। खनिज प्रभावित क्षेत्रों में विद्यार्थियों को आईटीआर और जीएसटी प्रशिक्षण तथा बालिकाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गये। जिलाधिकारी ने नगर निकायों को निरंतर स्वच्छता अभियान चलाने, अधिक कूड़ा उत्पन्न करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई करने और मच्छरों के लार्वा नियंत्रण के लिए विशेष अभियान संचालित करने को कहा। आबकारी विभाग को अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने के निर्देश भी दिए गये।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी के चुनाव परिणाम घोषित

eccbc87e4b5ce2fe28308fd9f2a7baf3 564750360नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित किये गये। मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद काशिफ जाफरी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सैयद समीर अली, उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद कासिम, महासचिव पद पर नाजिम बक्श, सचिव पद पर रशीद अहमद और कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद साबिर उर्फ गुड्डू भाई विजयी घोषित किये गये हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद काशिफ जाफरी ने बताया कि कुल 719 मतदाताओं में से 415 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर सैयद समीर अली को 240 मत तथा अब्दुल कयूम को 112 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद कासिम को 186, मोहम्मद शादाब को 100 और मोहम्मद ताहिर को 61 मत मिले। महासचिव पद पर नाजिम बक्श को 210 तथा परवेज आलम को 132 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर रशीद अहमद को 154, अमन को 102 और अब्दुल वाहिद को 84 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद साबिर को 230 तथा सलीम अहमद को 104 मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह आगामी दो दिनों में आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद नई कार्यकारिणी कार्यभार ग्रहण करेगी। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में शाहनवाज खान, सिकंदर अली, शानू अहमद, नसीम खान, मोहम्मद खालिद, शोएब और अब्दुल अजीज सहित चुनाव अधिकारियों ने सहयोग किया।

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

c81e728d9d4c2f636f067f89cc14862c 697466176नैनीताल। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सोमवार को राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निगम हल्द्वानी व नैनीताल नगर पालिका सहित जिले के विभिन्न नगर निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों की समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों के मानदेय, नियमितीकरण, आवास, स्वास्थ्य परीक्षण तथा सेवा संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री का महत्वाकांक्षी अभियान है, इसलिए नगर निकायों में बढ़ते कार्य एवं क्षेत्रफल के अनुसार सफाई कर्मचारियों के नए पद सृजित किए जाएं तथा मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन सफाई कर्मियों की सेवा अवधि 10 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन्हें उत्तराखण्ड कार्मिक नियमावली के अनुरूप नियमित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। उन्होंने वाल्मीकि बस्तियों में विकास कार्य कराने, सामुदायिक भवनों का निर्माण, सफाई कर्मचारियों को समय पर वर्दी एवं सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  टेस्ट ड्राइव के बहाने टैक्सी बाइक लेकर फरार हुआ पर्यटक, 10 दिन बाद भी सुराग नहीं, सड़क दुर्घटना में मौत पर पर्यटक पर अभियोग दर्ज और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय

आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाने पर भी बल दिया गया। उपाध्यक्ष ने मृतक आश्रित नियुक्तियों एवं एसीपी लाभों में संवेदनशीलता बरतने तथा नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र में पुराने आवासों में रह रहे सफाई कर्मचारियों से लिए जा रहे किराए की जांच 15 दिन में पूरी करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिए। बैठक में विधायक सरिता आर्या, दायित्वधारी दिनेश आर्या, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, एपीडी चंद्रा फर्त्याल सहित विभिन्न विभागों एवं नगर निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अभिनेता संजय मिश्रा का और गहरा हुआ पहाड़ों से रिश्ता, बेटी का प्रवेश कराया शेरवुड कॉलेज में, बोले- पहाड़ों के बिना अधूरी हैं रोमांटिक फिल्में

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 878627439
नैनीताल। सिने अभिनेता संजय मिश्रा का पहाड़ों से रिश्ता और गहरा हो रहा है। संजय ने अपनी पुत्री पल मिश्रा का प्रवेश शेरवुड कॉलेज नैनीताल में कराया है। उल्लेखनीय है कि मूल रूप से दरभंगा बिहार के निवासी संजय मिश्रा का ससुराल उत्तराख्ंाड के पिथौरागढ़ जनपद के डीडीहाट क्षेत्र में है। उनकी पत्नी किरण मिश्रा उत्तराखंड के पंत परिवार से संबंध रखती हैं।

इधर अपने एक पारिवारिक विवाह कार्यक्रम के लिये बेटी को साथ ले जाने के लिये नैनीताल आये संजय ने शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू से भेंट के साथ पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने कहा कि पहाड़ प्रकृति की सुंदरता को निखारते हैं। उन्होंने बड़ी बात कही कि पहाड़ों के बिना कोई भी रोमांटिक फिल्म पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि पहाड़ों से उनका विशेष लगाव है और यही आकर्षण उन्हें बार-बार उत्तराखंड की ओर खींच लाता है।

संजय मिश्रा ने कहा कि नैनीताल और कश्मीर जैसे पर्वतीय क्षेत्र भारतीय फिल्मों को विशेष सौंदर्य प्रदान करते हैं और रुपहले पर्दे पर अलग पहचान बनाते हैं। अभिनेता ने कहा कि पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और पर्वतीय क्षेत्रों के साथ छेड़छाड़ सीमित दायरे में होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इन दिनों वह ‘गोलमाल’, ‘धमाल’ और ‘प्रीतम प्यारे’ आदि फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, जबकि ‘कर्तव्य’ और ‘वध 2’ हाल में प्रदर्शित हुई हैं। उनके साथ पहुंचे चरित्र अभिनेता आदिल मिया ने बताया कि उत्तराखंड के युवा कलाकारों को फिल्मों में अवसर दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण भी प्रस्तावित है।

राज्यपाल ने मां नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में किया दर्शन

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1087318246नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह ने अपने परंपरागत ग्रीष्मकालीन नैनीताल राजभवन प्रवास के सार्वजनिक कार्यक्रमों की शुरुआत सोमवार को नगर की आराध्य देवी मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना से की और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद राज्यपाल पास में ही स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह साहिब भी पहुंचे, और वहां उन्होंने मत्था टेककर अरदास की तथा गुरुद्वारा प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड से अंतरराष्ट्रीय ‘जिहादी ड्रग’ नेटवर्क का बड़ा खुलासा, देहरादून की फैक्ट्री में बन रहा था ₹182 करोड़ का कैप्टागन

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मां नयना देवी मंदिर में दर्शन करने पर उन्हें विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि नैनीताल आने पर उन्हें यहां एक अलग प्रकार का आशीर्वाद और आत्मिक आनंद प्राप्त होता है। राज्यपाल ने नैनीताल झील के समीप स्थित गुरुद्वारा साहिब की सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन पवित्र स्थलों पर पहुंचकर उनकी आत्मा नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर जाती है तथा ऐसे धार्मिक स्थलों पर विशेष आस्था, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतोष का अनुभव होता है।

पाठकों से आग्रह है कि इन समाचारों से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 18 May 2026) :

Nainital Latest News 18 May 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Kumaun University MERU Campus, PM USHA Scheme, Kumaun University Exam Portal, Revenue Department Review Nainital, Cleanliness Campaign Uttarakhand, Eid Miladunnabi Committee Election, Safai Karamchari Commission, Sanjay Mishra Nainital, Sherwood College News, Governor Gurmeet Singh, Naina Devi Temple, Higher Education Uttarakhand, Administrative Review Nainital, #NainitalNews #UttarakhandNews #KumaunUniversity #MERUCampus #EducationNews #CleanlinessCampaign #AdministrativeReview #SanjayMishra #SherwoodCollege #NainaDeviTemple

Leave a Reply