कुमाउनी का बोलता शब्दकोश तैयार करने की दिशा में राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू, 1956 शब्दों का होगा ध्वनि-अभिलेखन
नवीन समाचार, नैनीताल, 1 जुलाई 2026 (Nainital Latest News 1 July 2026)। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग, डीएसबी परिसर नैनीताल तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से ‘कुमाउनी का बोलता शब्दकोश’ विषयक त्रिदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ यूजीसी-एमएमटीटीसी के बुरांश सभागार में हुआ। कार्यशाला में कुमाउनी भाषा के 1956 शब्दों का ध्वनि-अभिलेखन, अंतरराष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला (आईपीए) के अनुसार लिप्यंतरण तथा डिजिटल अभिलेखीकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् और कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुआ। कार्यशाला की संयोजक प्रो. चंद्रकला रावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल कुमाउनी भाषा के संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए एक प्रामाणिक बोलता शब्दकोश तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विशिष्ट अतिथि एवं उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि किसी भी भाषा का संरक्षण तभी संभव है, जब नई पीढ़ी उससे व्यावहारिक रूप से जुड़ सके। मुख्य वक्ता तथा एसईएल लखनऊ की अध्यक्ष प्रो. कविता रस्तोगी ने बताया कि कार्यशाला में शब्दों की रिकॉर्डिंग, आईपीए के अनुरूप लिप्यंतरण, मेटाडाटा निर्माण और डिजिटल आर्काइविंग की वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने कहा कि कुमाउंनी शब्दकोश केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि लोक संस्कृति, लोकज्ञान और जीवन पद्धति का जीवंत दस्तावेज है। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान सिंह रावत ने इसे कुमाउंनी भाषा के संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया। उद्घाटन सत्र के बाद तकनीकी सत्रों में कुमाउंनी शब्दावली के आईपीए लिप्यंतरण का कार्य प्रारंभ किया गया।
बारिश के बीच लोअर माल रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक सरिता आर्या
नैनीताल। विधायक सरिता आर्या ने बुधवार को लगातार हो रही वर्षा के बीच लोअर माल रोड पर चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना एवं अन्य अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 51 माइक्रो पाइल्स में से 19 का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष 32 पाइल्स पर तेजी से कार्य चल रहा है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और स्थानीय नागरिकों तथा पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, सभासद पूरन सिंह बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में विधानसभा चुनाव और संगठन की मजबूती पर मंथन
नैनीताल। कांग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार को नैनीताल में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आयोजन जिला प्रभारी करन माहरा की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया डॉक्टर्स डे
नैनीताल। राजकीय बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय में बुधवार को डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए मरीजों की सेवा के प्रति अपने समर्पण को दोहराया।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. महिमन सिंह दुग्ताल ने कहा कि डॉक्टर्स डे चिकित्सकों को मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। कार्यक्रम में डॉ. मोनिका कांडपाल, डॉ. नरेंद्र रावत, डॉ. वी.के. मिश्रा, डॉ. सुधांशु, डॉ. दीपिका लोहनी, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. ममता पांगती, डॉ. कोमल गुरुरानी, डॉ. यति और डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
लेक सिटी वेलफेयर क्लब के रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 35 लोगों ने पंजीकरण कराया।
शिविर का शुभारंभ क्लब की वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष गीता साह ने किया। जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव डॉ. प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक दिव्या साह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
सीओ अमित सैनी बने एएसपी, उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट पदोन्नत होकर बने निरीक्षक
नैनीताल। पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित गरिमामय ‘पिपिंग सेरेमनी’ में हल्द्वानी के क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) तथा उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर नए पद के अलंकरण लगाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।
अमित कुमार सैनी वर्ष 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं और रुद्रपुर, पंतनगर, काशीपुर, कर्णप्रयाग, चमोली, भवाली, लालकुआं, रामनगर तथा हल्द्वानी में महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। वहीं सुनील बिष्ट ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और नैनीताल जनपद के विभिन्न थानों में सेवाएं दे चुके हैं। समारोह में एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ अंजना नेगी, अंकित थपलियाल और विनय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 1 July 2026) :
Nainital Latest News 1 July 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Kumaoni Language, Kumaoni Dictionary Project, Kumaun University News, Sarita Arya News, Mall Road Nainital, Congress Sankalp Sammelan, Doctors Day Nainital, Blood Donation Camp, BD Pandey Hospital, Nainital Police News, Amit Kumar Saini ASP, Uttarakhand Education News, Cultural Heritage Uttarakhand, Kumaoni Speaking Dictionary Workshop, Nainital Mall Road Construction Update, Congress Election Strategy Uttarakhand, Doctors Day Celebration Nainital, Police Promotion Ceremony Uttarakhand, #NainitalNews #UttarakhandNews #KumaoniLanguage #KumaunUniversity #SaritaArya #MallRoadNainital #DoctorsDay #BloodDonation #NainitalPolice #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।