नवीन समाचार, हरिद्वार, 25 सितंबर 2026 (Bride Robbed Husband on Wedding Night)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) जनपद के बहादराबाद (Bahadrabad) क्षेत्र में शादी के अगले ही दिन पति को नशीला पदार्थ देकर घर से 70 हजार रुपये और अन्य सामान चोरी करने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने दुल्हन सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित महिला ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोपितों के कब्जे से 70 हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया गया है। घटना में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी प्रवेश पुरी ने इस संबंध में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनके भाई योगेश पुरी की शादी रुकमीना नाम की युवती से हुई थी। शादी के लिए रुकमीना पक्ष से चार लोग भी आए थे, जिन्हें उसने अपना रिश्तेदार बताया था।
सुहागरात पर नशीला पदार्थ देने का आरोप
शादी की रस्में पूरी होने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए। शिकायत के अनुसार, रात में रुकमीना ने योगेश पुरी को नशीला पाउडर दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद घर में रखे 70 हजार रुपये और अन्य सामान लेकर आरोपितों के फरार होने की तैयारी करने का आरोप है।
अगली सुबह रुकमीना अपने साथ आए लोगों के साथ कुछ दिन बाद लौटने की बात कहकर जाने लगी। इसी दौरान परिजनों ने योगेश को बेहोशी की हालत में देखा तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद आरोपितों की बोलेरो की तलाशी ली गई, जिसमें 70 हजार रुपये और अन्य सामान मिलने की बात सामने आई।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकमीना सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस ने पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में रुकमीना के अलावा अब्दुल बारी निवासी ग्राम पासिया राजा, थाना लालगंज, मिर्जापुर, रागिनी पाल और पुनीत कुमार निवासी शिवनगर, थाना झिंझाना, जिला शामली तथा फतेह सिंह मीणा निवासी हबीबपुर, थाना सेवर, जिला भरतपुर, राजस्थान शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने इसी तरह शादी के बाद परिवार के लोगों को बेहोश कर चोरी करने की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने शादी के नाम पर अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगी या चोरी का शिकार बनाया है।
बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के अनुसार आरोपितों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Bride Robbed Husband on Wedding Night) :
Bride Robbed Husband on Wedding Night, Haridwar, Bride drugged her husband on their wedding night and robbed him, Bride arrested along with four accomplice, Haridwar News, Bahadrabad News, Uttarakhand Crime News, Haridwar Crime News, Looteri Dulhan Case, Bride Robbery Case, Haridwar Bride Gang, Wedding Fraud Uttarakhand, Bahadrabad Police, Haridwar Police, Bridal Gang Arrested, Drugging Husband Robbery, Wedding Robbery Case, Uttarakhand Crime, Haridwar Latest News, #HaridwarNews #UttarakhandNews #HaridwarCrime #Bahadrabad #LooteriDulhan #BrideGang #WeddingFraud #CrimeNews #HaridwarPolice #UttarakhandCrime

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















