नवीन समाचार, नैनीताल, 25 सितंबर 2026 (Holiday Declared in Nainital District)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में 26 सितंबर 2026 को भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों सहित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून के 25 सितंबर को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल ललित मोहन रयाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार 26 सितंबर, शनिवार को जनपद नैनीताल के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा।
मौसम खराब होने पर इन खतरों की आशंका
जिला प्रशासन के आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार जनपद के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में तेज वर्षा के कारण भूस्खलन की संभावना को देखते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
नैनीताल शहर के इन विद्यालयों पर लागू नहीं होगा आदेश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था नैनीताल शहर क्षेत्र के उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों पर लागू नहीं होगी, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।
इन संस्थानों में विद्यालय प्रबंधन छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया गया है कि जनपद के सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Holiday Declared in Nainital District) :
Holiday Declared in Nainital District, Nainital Weather, Nainital Mausam, Holiday, Chhutti Avkash Nainital Weather Mausam Holiday declare, Nainital Weather Alert, Nainital Red Alert, Nainital School Holiday, Nainital School Closed, Uttarakhand Weather News, Nainital Rain Alert, Nainital Heavy Rain Alert, Nainital IMD Red Alert, Uttarakhand Red Alert, Nainital District Administration, Nainital Schools Holiday, Nainital Anganwadi Closed, Nainital Landslide Alert, Uttarakhand Rain News, Nainital Latest News, #NainitalNews #NainitalWeather #RedAlert #NainitalRedAlert #UttarakhandWeather #HeavyRain #NainitalRain #SchoolHoliday #NainitalSchools #UttarakhandNews
देखें वीडिओ :
<
p style=”text-align: justify;”>
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















