
नवीन समाचार, नैनीताल, 17 अगस्त 2020। प्रदेश के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने ने सोमवार को भवाली में 426.93 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक रोडवेज डिपो व मल्टी स्टोरी पार्किंग का शिलांन्यास किया। इस मौके पर अपने संबोधन में श्री आर्य ने कहा कि भवाली में बनने वाला आधुनिक रोडवेज डिपो व मल्टी स्टोरी पार्किंग स्थल कुमाऊं क्षेत्र के लिए मॉडल की तरह होगा। उन्होंने इसमें प्रतीक्षालय, प्रशासनिक भवन, कैंटीन, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय व स्नानागार के अतिरिक्त निर्माण हेतु 2 करोड़ रूपये की घोषणा की। क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने कहा कि उन्होंने कहा कि डिपो को लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से फरसोली में बने नये स्थान पर स्थानान्तरित करने से फरसोली को भी विशेष पहचान मिलेगी, तथा भवाली में लगने वाले अनावश्यक जाम से निजात मिलेगी। पालिका अध्यक्ष भवाली संजय वर्मा ने कहा कि इससे स्थानीय जनता, व्यवसायियों एवं पर्यटकों को और अधिक सुविधाऐं मिलेंगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा, अम्बा दत्त जोशी, पुष्कर जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्षा नीमा बिष्ट, राजेंद्र लाल साह, दीवान सिंह, घनश्याम सिंह, हरिशंकर कंसल, मदन लाल साह, मोहन बिष्ट, शिवांशु जोशी, खष्टी बिष्ट, प्रकाश आर्य, आरएम परिवहन यशपाल सिंह, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग के विनीत कुरील, एआरटीओ गुरदेव सिंह, अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।