नवीन समाचार, टिहरी, 5 फरवरी 2024। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव को अपनी ताकत बढ़ाने के लिये इस्तेमाल करने जा रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस सरकार में पीडीएफ कोटे से काबीना मंत्री रहे दिनेश धनै (Dinesh Dhanai) आज राजधानी देहरादून में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। दिनेश धनै उत्तराखंड जन एकता पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार आज देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजदगी में धनै (Dinesh Dhanai) भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ टिहरी के भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल भी देहरादून पहुंचे हैं।
इधर धनै (Dinesh Dhanai) ने कहा है, ‘मैं अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मेरे द्वारा किए गए जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, उनको पूरा करवाने के लिए मेरा प्रयास रहेगा। आज मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा टिहरी जिला अध्यक्ष भाजपा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मेरे जितने समर्थक कार्यकर्ता हैं, वह भाजपा के लिए जी जान से और ईमानदारी से काम करेंगे।’
काँग्रेस के अग्रवाल दंपति भी आज शामिल होंगे भाजपा में
इनके अलावा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे पीके अग्रवाल आज अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं। इसकी भयानक लगते ही, आज सुबह ही कांग्रेस पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए पीके अग्रवाल और उनकी पत्नी पछवादून की जिलाध्यक्ष रहीं लक्ष्मी अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। जबकि अग्रवाल दंपति का कहना है कि उन्होंने पहले ही कॉंग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था।
यह भी हुए भाजपा में शामिल (Dinesh Dhanai)
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत दिनों 28 जनवरी को कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत और 15 जनवरी को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट और नैनीताल के भाजपा के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में जाकर चुनाव लड़े हेम आर्य सहित कई नेता भी भाजपा में शामिल हो गये थे।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














