अब रुद्रपुर में एक 18 वर्षीय छात्र ने छात्रा की ‘डीप फेक’ विधि से अश्लील-नग्न फोटो बनाई, फिर जो हुआ….

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 4 मार्च 2024 (Girl Students Deep Fake Photo by AI in Rudrapur)। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के गलत उपयोग से एक छात्रा की सोशल मीडिया पर मौजूद फोटो को ‘डीप फेक’ तकनीक से अश्लील फोटा में परिवर्तित कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत भदईपुरा निवासी 18 वर्ष से अधिक उम्र के प्रियांशु कुमार नाम के छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा की सोशल मीडिया पर उपलब्ध फोटो को एआई के माध्यम से नग्नावस्था में दर्शाकर उसे ब्लैकमेल कर दो हजार रुपये मांगे।

इसके बाद आरोपित ने गत 26 जनवरी को छात्रा को उसकी कृत्रिमGirl Students Deep Fake Photo by AI in Rudrapur, Nabalig Chaatra ko deh Vyapar me dalne ki koshis, Chhatra gayab, School men Apradh, Chhatra se Dushkarm नग्न फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए रुपयों की मांग की और रुपये नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। इससे छात्रा तनाव में आ गई थी। अलबत्ता छात्रा ने हिम्मत दिखाकर अपने परिजनों को पूरी बात बता दी, और होशियारी दिखाते हुए रुपये लेने के लिए छात्र को जाफरपुर बुलाया। वहां छ आरोपित छात्र पहुंचा तो छात्रा के परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 385 और 354 के तहत अभियोग दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में आरोपित के परिवार की ओर से युवक की गलती माफ करने की बात कहते हुये समझौते की कोशिश भी की गयी, लेकिन पीड़ित लड़की के परिजनों के सख्त रवैये और गुस्से के चलते आरोपित को सलाखों के पीछे जाना पड़ा है।

थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एआई बोट के जरिए प्रियांशु ने फोटो एडिट की थी और इसके सहारे छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। (Girl Students Deep Fake Photo by AI in Rudrapur)

मोबाइल में मिली एक और अन्य लड़की की एआई से बनाई अश्लील फोटो (Girl Students Deep Fake Photo by AI in Rudrapur)

पुलिस के अनुसार आरोपित छात्र के मोबाइल में एआई तकनीक से बनाई गयी एक और अन्य लड़की की अश्लील फोटो भी मिली है। आरोपित ने फिलहाल इस लड़की को ब्लैकमेल करने से इन्कार किया है। (Girl Students Deep Fake Photo by AI in Rudrapur)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Girl Students Deep Fake Photo by AI in Rudrapur)

Leave a Reply