सगाई के बाद मंगेतर से शादी के नाम पर लगातार बनाता रहा जबरन शारीरिक संबंध, अब कर ली अन्य युवती से शादी…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रामनगर, 7 मार्च 2024 (Made Physical Relations with Fiance, Shadi ka Jhansa)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रामनगर में एक युवती ने अपने ही मंगेतर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और शादी करने के लिये कार की मांग पूरी न करने पर रिश्ता तोड़कर अन्यत्र शादी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में युवती के पिता ने रामनगर कोतवाली में तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rishte kalankit, Social Media, Made Physical Relations with Fiance, Shadi ka Jhansa, युवती ने पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीते साल 23 जून को उनकी बेटी की सगाई एक युवक से हुई थी। आरोप है कि जिस युवक के साथ उनकी बेटी की सगाई हुई है, उसने उनकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं और उसके बाद दहेज में बाइक के साथ कार देने की मांग की।

दो साल से थे युवक के युवती से संबंध (Made Physical Relations with Fiance, Shadi ka Jhansa)

आरोप है कि जब लड़की वालों ने दहेज में बाइक और कार देने से इंकार कर दिया तो युवक के घरवालों ने रिश्ता तोड़ दिया और और उनकी बेटी व उनका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इ इधर उन्हें पता चला कि दो दिन पहले ही युवक ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली। पिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपित के उसकी बेटी से दो सालों से संबंध थे। इसी बीच आरोपित ने शादी की बात कहकर उसकी बेटी से कई बार जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए है।

इस मामले पर रामनगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने कहा कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (Made Physical Relations with Fiance, Shadi ka Jhansa)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Made Physical Relations with Fiance, Shadi ka Jhansa)

Leave a Reply