नवीन समाचार, उत्तरकाशी, 11 जून 2023। (bike-accident) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री हाईवे के पास रविवार को एक बाइक के खाई में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। दोनों घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट के निकट एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो कर खाई में गिर गई। मोटर साइकिल सवार राना चट्टी से बडकोट की तरफ आ रहे थे। बड़कोट के थानाध्यक्ष गजेंद्र दत्त बहुगुणा ने बताया कि पुलिस दोनों घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लायर, जहां उपचार के दौरान 35 वर्षीय कुलदीप पुत्र मनमोहन सिंह राणा निवासी ग्राम कुंसाला तहसील बड़कोट उत्तरकाशी ने दम तोड़ दिया।
जबकि दूसरे गंभीर घायल 40 वर्षीय सोहन सिंह पुत्र नत्थी सिंह चौहान निवासी ग्राम राना तहसील बड़कोट उत्तरकाशी को प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन सोहन ने देहरादून जाते समय बर्निगाड़ के आसपास दम तोड़ दिया। उसे पीएचसी डामटा के चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। दुर्घटना की खबर के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें : नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दूसरा गंभीर (bike-accident)
नवीन समाचार, नैनीताल, 10 मई 2023। नैनीताल हल्द्वानी मार्ग पर आम पड़ाव के पास बीती रात्रि एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत का दुःखद समाचार है। दुर्घटना में दूसरा बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल बताया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सड़क पर पर लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए मिले। उन्हें हल्द्वानी के चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें : उच्च न्यायालय में हुई बैठक, स्थानांतरित करने पर मंथन की चर्चा…
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि हल्द्वानी रोड पर आम पड़ाव के पास पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 की मदद से बेस चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल का हल्द्वानी के बेस चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें : पालिका सभासद गजब की ईमानदारी देख रह गईं दंग, 3 घंटे बाद सकुशल मिला सड़क पर छूटा 6 लाख रुपयों से भरा पर्स
पुलिस के अनुसार बाइक सवार हल्द्वानी से नैनीताल की ओर जा रहे थे। आमपड़ाव क्षेत्र में दोनों युवक सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें तत्काल हल्द्वानी ले जाया गया। मृतक युवक की पहचान कोटद्वार निवासी आशीष के रूप में और घायल की पहचान पौड़ी गढ़वाल निवासी हरीश चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें : नैनीताल: पति ने पत्नी व दो बच्चों को घर से निकाला, कैंप में मारपीट, तोड़फोड़…
चौकी इंचार्ज ज्योलीकोट नरेंद्र कुमार ने बताया कि पिकअप और बाइक को कब्जे में ले लिया है। घटना में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
(Bike accident on Nainital-Haldwani road, one dead, second serious, rod par baik durghatanaagrast, ek kee maut, doosara gambheer)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
