हल्द्वानी में नशेड़ी ने तीन पहियों पर दौड़ाई कार, युवती व बुजुर्ग दंपति सहित 4 को रोंदा (Nashe men car accident)

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 5 जून 2023। (Nashe men car accident) हल्द्वानी में शराब के नशे में कार चालक द्वारा तीन टायरों पर कार दौड़ाने और कार से एक स्कूटी सवार युवती सहित चार लोगों को रौंदने की घटना सामने आई है। कार बिजली के पोल से टकराकर रुक पाई। चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

मुखानी के थाना प्रभारी रमेश बोहरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार निलियम कालोनी निवासी देवाशीष जोशी भगवानपुर रोड पर नशे में धुत होकर कार दौड़ा रहा था। इस बची कार का एक टायर पंक्चर हो गया और वह कार से अलग भी हो गया। लेकिन चालक को इसका पता ही नहीं चला और वह तीन टायरों पर ही कार दौड़ाता रहा।

इस दौरान एक स्कूटी सवार युवती व एक बुजुर्ग दंपपि सहित चार लोगों को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपित पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अलबत्ता कार चालक का मेडिकल कराने के बाद मोटर यान अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया है। उसके परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया गया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply