नैनीताल में एक ही दिन दो युवाओं की मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस से शिकायत के बाद जांच शुरू

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

 

नवीन समाचार, नैनीताल, 25 मई 2025 (2 Motorcycles Stolen in Nainital on the Same Day) नैनीताल जनपद के मल्लीताल क्षेत्र से दो युवाओं की मोटरसाइकिलें एक ही दिन संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गई हैं। दोनों पीड़ितों ने अलग-अलग इस संबंध में कोतवाली मल्लीताल पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए मोटरसाइकिलों की तलाश व चोरी की रिपोर्ट दर्ज किए जाने का निवेदन किया है। दोनों घटनाएं यूं तो 15 मई की हैं, लेकिन पुलिस ने अब एक ही दिन इन दोनों मामलों में अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी की स्प्लेंडर चोरी, खड़ी अवस्था में हुई गायब

(2 Motorcycles Stolen in Nainital on the Same Day) Choriपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसपुर थाना क्षेत्र जनपद उधमसिंह नगर निवासी दीपांशु पुत्र जितेन्द्र सिंह नैनीताल के राजकीय पॉलिटेक्निक में विद्युत अभियंत्रण का विद्यार्थी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 15 मई 2025 को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (पंजीकरण संख्या UL18N-0127, चेचिस संख्या MBLHAW118MHA05807, इंजन संख्या HA11EVMHA74698) को प्रतिदिन की भांति टांकी बैण्ड क्षेत्र में खड़ा किया था।

सुबह जब वह वाहन लेने पहुंचे तो मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। उन्होंने अपने स्तर से वाहन की तलाश की, परंतु कोई सफलता नहीं मिली। दीपांशु को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। उन्होंने कोतवाली मल्लीताल में प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

खुरपाताल निवासी की अपाचे भी घर के बाहर से चोरी, बहन के नाम थी पंजीकृत

दूसरी घटना में खुरपाताल निवासी मुकेश पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने 15 मई की रात अपनी मोटरसाइकिल अपाचे (पंजीकरण संख्या UP25CK-6074, रंग नीला, इंजन संख्या BEYKJ2257656, चेचिस संख्या MD63YBE45J2K59168) अपने घर के बाहर खड़ी की थी। यह मोटरसाइकिल उनकी बहन हिमानी पाण्डेय के नाम पंजीकृत है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  अधिवक्ताओं के कार्यक्रम में डीएम, एग्रीस्टैक योजना व जनगणना-2027 की तैयारियों पर डीएम और होली के नैनीताल के चुनिंदा समाचार

सुबह जब वे बाहर निकले तो मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। उन्होंने स्वयं वाहन की खोजबीन की, किंतु कोई सुराग नहीं मिला। उन्हें भी संदेह है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहन चुरा लिया है। इस पर उन्होंने कोतवाली मल्लीताल में प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस ने की जांच शुरू, सीसीटीवी फुटेज खंगालने की संभावना (2 Motorcycles Stolen in Nainital on the Same Day)

दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है। संबंधित क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही शातिर वाहन चोर गिरोहों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही वाहन बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना है। नागरिकों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए जाने की मांग की है। (2 Motorcycles Stolen in Nainital on the Same Day)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(2 Motorcycles Stolen in Nainital on the Same Day, Nainital News, Chori, Crime News, Motorcycles Stolen, Bike Theft In Nainital, Hero Splendor Theft, Apache Bike Stolen, Polytechnic Student News, Electrical Engineering Student, Mallital Police Report, Tanki Band Area, Khurpatal News, Two Wheeler Theft, Nainital Crime Update, Bike Missing FIR, Motorcycle Lost Nainital, Dipanshu Splendor Stolen, Mukesh Pandey Apache Theft, Police Complaint Mallital, Government Polytechnic Nainital, Uttarakhand Crime News, Stolen Vehicle Case, FIR Filed In Nainital, Vehicle Theft Investigation, Motorcycles of two youths stolen in Nainital on the same day, Investigation started after complaint to police,)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पिथौरागढ़ : शादी से लौट रहे दंपति की एसयूवी कार खाई में गिरी, दोनों की मृत्यु, 5 वर्ष पूर्व हुआ था विवाह... Pithoragarh Couple Died